भारत की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्टोरेंट कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant FoodWorks Ltd) ने बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए Dunkin’ के साथ अपनी फ्रेंचाइज डील खत्म करने का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह 31 दिसंबर 2026 के बाद इस पार्टनरशिप को रिन्यू नहीं करेगी।
फेज वाइज तरीके से बंद होंगे स्टोर
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वह मौजूदा Multiple Unit Development Franchise Agreement (MUDFA) के खत्म होने के बाद Dunkin’ ब्रांड के डेवलपमेंट राइट्स को आगे नहीं बढ़ाएगी। इसके तहत भारत में Dunkin’ के स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके यानी फेज वाइज बंद किया जाएगा।
Jubilant FoodWorks ने कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ स्टोर्स को बंद करना, एसेट्स बेचना या ट्रांसफर करना और फ्रेंचाइज राइट्स को असाइन करना शामिल हो सकता है। यह पूरा काम Dunkin’ ब्रांड ओनर्स के साथ मिलकर और सभी नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
कंपनी की रणनीति में बदलाव
यह फैसला कंपनी की बदलती रणनीति को दिखाता है। जुबिलेंट फूडवर्क्स अब अपने मुख्य ब्रांड्स और प्रमुख बाजारों पर ज्यादा फोकस करना चाहती है।
कंपनी फिलहाल Domino’s और Popeyes जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम कर रही है। इसके अलावा, उसके अपने ब्रांड्स- Hong’s Kitchen और COFFY भी पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।
3,500 से ज्यादा स्टोर्स का नेटवर्क
1995 में स्थापित जुबिलेंट फूडवर्क्स आज 6 देशों भारत, तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया में 3,500 से ज्यादा स्टोर्स ऑपरेट करती है। Dunkin’ से दूरी बनाने का फैसला इस बात का संकेत है कि कंपनी अब अपने संसाधनों को ज्यादा लाभकारी और तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स में लगाना चाहती है।
आगे क्या?
फिलहाल यह प्रक्रिया धीरे-धीरे लागू होगी और आने वाले महीनों में इससे जुड़े और अपडेट सामने आ सकते हैं। Dunkin’ के आउटलेट्स बंद होने के साथ भारतीय QSR मार्केट में कंपीटिशन का नया समीकरण भी बन सकता है।
Jubilant FoodWorks Dunkin exit India, Dunkin India stores closing 2026, Jubilant FoodWorks strategy shift news, Domino’s India operator news, QSR sector India updates, Dunkin franchise India end, food retail India news, coffee chain India market, Jubilant FoodWorks stock news, restaurant industry India trends, fast food chains India competition, Dunkin India closure impact#डनट #बनन #वल #कपन #Dunkin #क #सटर #भरत #म #हग #बद #Jubilant #FoodWorks #न #तड #डल1775213008












