Dividend Stock Today: सोमवार को शेयर बाजार में भले ही गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन यह गिरावट उतनी नहीं है जितनी बीते मार्च में देखने को मिली थी। सुबह 11:26 बजे तक बीएसई 0.55% या 401.05 अंक गिरकर 72,918.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई 0.45% या 101.90 पॉइंट टूटकर 22,611.20 पॉइंट पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच निवेशकों के लिए मोटा मुनाफा कमाने का आज एक बड़ा मौका है। दरअसल एबीबी इंडिया लिमिटेड (ABB India Ltd) का शेयर आज Ex-Dividend ट्रेड कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 1480% का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया था जिसकी रिकॉर्ड डेट आज यानी 6 अप्रैल है।
हर शेयर पर कितना फायदा?
कंपनी ने बताया कि वो 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 29.59 रुपये का डिविडेंड देगी।
ABB India Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:26 बजे तक बीएसई पर 0.01% या 0.85 रुपये चढ़कर 6145.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.16% या 10 रुपये की तेजी के साथ 6,152 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
ABB India Q4FY26 Results
एबीबी इंडिया के नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.08% घटकर ₹432.85 करोड़ रह गया, जिसका कारण बढ़ती लागत, विदेशी मुद्रा असर और लेबर कोड से जुड़े खर्च रहे। हालांकि, रेवेन्यू 5.71% बढ़कर ₹3,557 करोड़ पहुंच गया, जिसमें एक्सपोर्ट का बड़ा योगदान रहा।
कंपनी के अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में भी मिश्रित रुझान दिखा- मोशन और इलेक्ट्रिफिकेशन सेगमेंट में अच्छी बढ़त रही, जबकि रोबोटिक्स में हल्की गिरावट आई।
ऑपरेटिंग मुनाफा (EBITDA) भी घटकर ₹546 करोड़ रह गया। इसके बावजूद, कंपनी को 5 साल में सबसे ज्यादा ₹4,096 करोड़ के ऑर्डर मिले, जो भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
Dividend Stock Today, ABB India dividend, ABB India ex dividend date, ABB India share news, ABB India dividend 1480 percent, ABB India stock price today, dividend stocks India, high dividend stocks India, ABB India Q4 results, ABB India earnings, ABB India share analysis, BSE NSE stocks today, Indian stock market news, dividend paying stocks, best dividend stocks India, ABB India latest news#गरत #बजर #म #कमई #क #मक #हर #शयर #पर #क #डवडड #पन #क #आखर #दन #चक #कर #डटल1775459131












