\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

IT Stocks to Buy: भारतीय आईटी सेक्टर के लिए चौथी तिमाही (Q4FY26E) के नतीजे मिले-जुले रहने के आसार हैं। ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता की वजह से दिग्गज आईटी कंपनियों की बिक्री में सुस्ती देखी जा सकती है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बड़ी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अपना खर्च बढ़ा रही हैं, जिसका फायदा भारतीय कंपनियों को मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

लार्जकैप कंपनियों में मिला-जुला प्रदर्शन

ब्रोकरेज Equirus Securities के अनुसार, टॉप 6 आईटी कंपनियों की डॉलर बिक्री में तिमाही आधार पर -1.9% से 1.6% तक बदलाव देखने को मिल सकता है। LTIMindTree Ltd और Tata Consultancy Services Ltd बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं, जबकि Infosys Ltd और HCL Technologies Ltd पर मौसमी कमजोरी का असर दिख सकता है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने आईटी स्टॉक R Systems International पर 88% यानी करीब 90% का अपसाइड पोटेंशियल की उम्मीद जताई है।

अन्य ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities का कहना है कि फर्लो खत्म होने, डील्स के स्थिर क्रियान्वयन और मजबूत AI पाइपलाइन के चलते Q4FY26 में सेक्टर का प्रदर्शन संतुलित रहेगा।

मिडकैप कंपनियों में ज्यादा तेजी

मिडकैप आईटी कंपनियां इस तिमाही में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। Persistent Systems Ltd, Coforge Ltd, Mphasis Ltd और KPIT Technologies Ltd में मजबूत ग्रोथ का अनुमान है।

Choice के मुताबिक मिडकैप कंपनियों में बेहतर डिमांड ट्रैक्शन और मजबूत एक्जीक्यूशन की वजह से ये टियर-1 कंपनियों से आगे रह सकती हैं।

करेंसी और लागत नियंत्रण से मार्जिन सपोर्ट

रुपये में करीब 2.5-3% की गिरावट कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे राजस्व और मार्जिन दोनों को सपोर्ट मिलेगा। साथ ही लागत नियंत्रण और आउटसोर्सिंग से होने वाली बचत AI निवेश को फंड कर रही है।

क्रॉस-करेंसी मूवमेंट से भी 0.5% तक अतिरिक्त बढ़त मिलने का अनुमान है, जबकि EBIT मार्जिन में 0-1.9% तक सुधार संभव है।

जोखिम बरकरार, वैल्यूएशन पर दबाव

हालांकि सेक्टर के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं। ईरान से जुड़े तनाव, सप्लाई चेन बाधाएं, महंगाई और AI के कारण खर्च में संभावित कमी जैसे कारक निवेशकों को सतर्क बनाए हुए हैं। Equirus का मानना है कि निकट अवधि में वैल्यूएशन दबाव में रह सकते हैं।

क्या है आउटलुक?

Equirus को उम्मीद है कि Infosys FY27 के लिए 1.5-4.5% ग्रोथ गाइडेंस दे सकती है, जबकि HCL Tech 3-5% ग्रोथ का अनुमान दे सकती है। वहीं Wipro शुरुआती तिमाही में हल्की गिरावट का संकेत दे सकती है। Choice ने Coforge Ltd, Persistent Systems Ltd, Happiest Minds और Fractal Analytics को लॉन्ग टर्म के लिए पसंदीदा बताया है।

IT stocks to buy, Indian IT sector outlook, Q4FY26 IT results, IT sector India analysis, best IT stocks India, midcap IT stocks India, large cap IT stocks India, Infosys outlook, TCS performance, HCL Tech forecast, Wipro guidance, Persistent Systems growth, Coforge stock analysis, KPIT Technologies outlook, Mphasis performance, AI impact on IT sector, IT sector earnings India, brokerage IT report India, IT stocks investment India, Indian stock market IT sector#इन #आईट #सटकस #म #अपसइड #क #उममद #लसट #म #KPIT #Tech #Cyient #Coforge #TCS #Infy #सहत #य #शयर1775554418

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.