\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

टाटा म्यूचुअल फंड ने बताया कि उसने बीते सोमवार 6 अप्रैल 2026 से टाटा स्मॉल कैप फंड (Tata Small Cap Fund) में सभी नए निवेश (लंपसम और स्विच-इन आवेदन) फिर से शुरू कर दिया है। इससे पहले, फंड हाउस ने स्मॉल-कैप सेगमेंट में लिक्विडिटी और कैपिटल डिप्लॉयमेंट को मैनेज करने के लिए लंपसम निवेश पर रोक लगाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वर्धराजन ने कहा कि निवेश फिर से शुरू करने का फैसला मौजूदा बाजार में बेहतर निवेश अवसरों और मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियों की पहचान करने की क्षमता पर भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि स्मॉल-कैप कैटेगरी में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है, लेकिन हालिया गिरावट ने लंबी अवधि के निवेश के लिए बेहतर एंट्री पॉइंट उपलब्ध कराए हैं।

Tata Small Cap Fund 

टाटा स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से छोटी कंपनियों (स्मॉल-कैप) में निवेश करती है। इस फंड का उद्देश्य ऐसे बिजनेस चुनना है जिनमें आगे चलकर मुनाफा और कैश फ्लो बढ़ने की अच्छी संभावना हो। साथ ही, यह फंड मजबूत बैलेंस शीट और सही वैल्यूएशन वाली कंपनियों पर फोकस करता है, ताकि निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सके। इस फंड का बेंचमार्क Nifty Smallcap 250 TRI है।

Tata Small Cap Fund Return

28 फरवरी 2026 तक का रिटर्न। फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक:

लंपसम रिटर्न

पिछले 1 साल में इस फंड ने 3.01% का रिटर्न, पिछले 3 साल में 15.30% का रिटर्न और पिछले 5 साल में 20.51% का रिटर्न दिया है। 12 नवंबर 2018 के अपने शुरुआत से अब तक इस फंड ने 20.39% का रिटर्न दिया है। 

एसआईपी रिटर्न

पिछले 1 साल में इस फंड ने -15.44% का रिटर्न, पिछले 3 साल में 2.11% का रिटर्न और पिछले 5 साल में 11.69% का रिटर्न दिया है। 12 नवंबर 2018 के अपने शुरुआत से अब तक इस फंड ने 19.70% का रिटर्न दिया है। 

 

tata small cap fund, tata mutual fund, small cap fund india, lumpsum investment restart, mutual fund news india, small cap investment opportunity, market correction india, equity mutual fund india, tata asset management, best small cap funds 2026, mutual fund investment india, long term investment small cap#नवशक #क #लए #अचछ #मक #टट #समल #कप #फड #न #फर #स #शर #हआ #लपसम #नवश #डटलस1775561796

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.