\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) के उद्घाटन के बाद अब उसके पास में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने साल 2026 की अपनी नई रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत कुल 973 प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जो एयरपोर्ट के बेहद करीब स्थित हैं।

आधिकारिक पीडीएफ के लिए यहां क्लिक करें:- 

कहां और कितने बड़े हैं प्लॉट?

येडा (YEIDA) के एडिशनल सीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि ये प्लॉट नए विकसित हो रहे सेक्टर 15-C, 18 और 24 में स्थित हैं। स्कीम में अलग-अलग साइज के प्लॉट शामिल किए गए हैं ताकि हर वर्ग के लोग आवेदन कर सकें। सबसे ज्यादा संख्या 162 वर्ग मीटर (476 प्लॉट) और 200 वर्ग मीटर (481 प्लॉट) वाले प्लॉट्स की है। इसके अलावा 183, 184, 223 और 290 वर्ग मीटर के कुछ गिने-चुने प्लॉट भी इस योजना का हिस्सा हैं।

क्या है कीमत और आवेदन की प्रक्रिया?

अथॉरिटी ने जमीन की दर 36,260 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है। आवेदन करने के लिए आपको प्लॉट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन राशि के तौर पर जमा करना होगा। उदाहरण के लिए, 162 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 5.87 लाख रुपये और 200 वर्ग मीटर के लिए 7.25 लाख रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। अगर आपको पार्क फेसिंग या कॉर्नर का प्लॉट चाहिए, तो उसके लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम देना होगा।

नोट करें महत्वपूर्ण डेट

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक लोग 6 अप्रैल से 6 मई 2026 तक येडा की वेबसाइट पर जाकर 600 रुपये का फॉर्म भर सकते हैं। प्लॉट्स का आवंटन ‘ड्रॉ’ यानी लॉटरी के जरिए किया जाएगा, जिसकी तारीख 18 जून 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस स्कीम के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। एक व्यक्ति केवल एक ही प्लॉट के लिए आवेदन कर सकता है। अगर आपने पहले कभी येडा की किसी स्कीम में प्लॉट या फ्लैट लिया है, तो आप इसके पात्र नहीं होंगे।

खास बात यह है कि इसमें 17.5 प्रतिशत प्लॉट उन किसानों के लिए रिजर्व रखे गए हैं जिनकी जमीन एयरपोर्ट या विकास कार्यों के लिए ली गई है। साथ ही, 5 प्रतिशत आरक्षण उन कारोबारियों को मिलेगा जिनकी इंडस्ट्रियल यूनिट्स इस क्षेत्र में चल रही हैं।

पेमेंट की शर्तें और लीज

लॉटरी में नाम आने के बाद सफल आवेदकों को अलॉटमेंट लेटर मिलने के 60 दिनों के अंदर पूरी रकम जमा करनी होगी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में इसे 30 दिन और बढ़ाया जा सकता है। ये सभी प्लॉट 90 साल की लीज पर दिए जाएंगे। यूपी रेरा से मंजूरी मिलने के बाद इस स्कीम को लाइव किया गया है, जिसे निवेश और रिहायश दोनों के लिए एक शानदार मौका माना जा रहा है।

YEIDA residential plot scheme 2026, Jewar Airport plot scheme details, Noida International Airport plots price, YEIDA plot price per square meter 2026, how to apply YEIDA plot scheme online, Jewar airport residential plots booking process, YEIDA sector 15C 18 24 plots details, Noida airport nearby plots investment, YEIDA lottery draw date June 2026, residential plots near Jewar airport price list, YEIDA plot registration fees 162 sqm 200 sqm, Yamuna Expressway property investment 2026, UP RERA approved plot scheme YEIDA, eligibility for YEIDA residential plots 2026, best plots near Noida International Airport India#जवर #एयरपरट #क #पस #घर #बनन #क #मक #YEIDA #न #आज #स #शर #क #पलट #क #सकम #जन #परइस #और #अपलई #परसस1775591218

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.