सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी अपनी पुरानी मैसेजिंग सर्विस ‘Samsung Messages’ को पूरी तरह बंद करने की तैयारी में है।
कंपनी ने साफ किया है कि जुलाई 2026 तक इस सर्विस को आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया जाएगा। अब सैमसंग अपने यूजर्स को गूगल मैसेजेस (Google Messages) पर शिफ्ट होने की सलाह दे रही है। सैमसंग ने अपने अमेरिकी सपोर्ट पेज के जरिए जानकारी दी है कि आने वाले समय में गूगल मैसेजेस ही गैलेक्सी डिवाइसेस के लिए डिफॉल्ट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म होगा।
कंपनी के हालिया लॉन्च हुए हैंडसेट्स और टैबलेट्स में अब सैमसंग मैसेजेस पहले से इंस्टॉल होकर नहीं आ रहा है। उदाहरण के तौर पर, गैलेक्सी S26 सीरीज और पिछले साल आए गैलेक्सी Z फोल्ड 8 मॉडल में पहले से ही गूगल मैसेजेस को डिफॉल्ट ऐप के रूप में दिया गया है।
पुराने यूजर्स पर क्या होगा असर?
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जिन यूजर्स के पास एंड्रॉइड 11 या उससे पुराने वर्जन वाले डिवाइस हैं, उन पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, नए मॉडल्स पर सैमसंग मैसेजेस को गैलेक्सी स्टोर से डाउनलोड करना मुश्किल होगा।
जुलाई 2026 में सर्विस बंद होने के बाद, फोन से सैमसंग मैसेज के जरिए यूजर्स मैसेज नहीं भेज सकेंगे। केवल इमरजेंसी सर्विस नंबर्स और डिवाइस में सेव किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को ही मैसेज भेजे जा सकेंगे। साल 2022 से पहले लॉन्च हुए कुछ सैमसंग डिवाइसेस में RCS फीचर्स के इस्तेमाल में भी दिक्कत आ सकती है।
स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए चुनौती
सैमसंग की पुरानी स्मार्टवॉच इस्तेमाल करने वालों के लिए यह खबर थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। गैलेक्सी वॉच 4 से पहले के मॉडल जो टाइजन ओएस (Tizen OS) पर चलते हैं, वे गूगल मैसेजेस को सपोर्ट नहीं करते। सर्विस बंद होने के बाद, इन वॉच यूजर्स को अपनी घड़ी पर मैसेज की पूरी हिस्ट्री देखने में दिक्कत आएगी, हालांकि वे नए मैसेज पढ़ और भेज सकेंगे।
सैमसंग मैसेज से गूगल मैसेज में ऐसे करें ट्रांसफर
सैमसंग ने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि इस बदलाव के दौरान उनका कोई भी डेटा खोएगा नहीं। यूजर्स अपने मैसेज और कॉन्टैक्ट्स को आसानी से सिंक या ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके लिए सैमसंग स्मार्ट स्विच या गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स को गूगल मैसेजेस ऐप ओपन करके उसे ‘डिफॉल्ट एसएमएस ऐप’ के तौर पर चुनना होगा। सैमसंग आने वाले दिनों में इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए भी यूजर्स को इस स्विचिंग प्रोसेस में मदद करेगी।
Samsung Messages shutdown, Samsung Messages July 2026, Google Messages default Samsung, Samsung messaging app update, Samsung Galaxy messaging change, Samsung news India, Google Messages app Android, Samsung Messages replacement, Android messaging apps 2026, Samsung Galaxy S26 messaging, Samsung Z Fold 8 features, RCS messaging Samsung issues, Samsung smartwatch messaging problem, Tizen OS compatibility issues, Samsung Smart Switch data transfer, Google Messages setup guide, smartphone messaging update news#जलई #स #बद #हग #Samsung #Messages #सरवस #यजरस #क #Google #Messages #पर #करन #हग #शफट1775602172












