गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब आपको ढेर सारे टैब्स खुलने पर वेबसाइट का नाम न दिखने की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। गूगल ने अपने डेस्कटॉप ब्राउजर के लिए ‘वर्टिकल टैब्स’ और ‘इमर्सिव रीडिंग मोड’ जैसे बड़े अपडेट्स जारी किए हैं।
बरसों से हम क्रोम के ऊपर की तरफ टैब्स देखने के आदी रहे हैं, लेकिन अब गूगल ने इस डिजाइन को पूरी तरह बदलने का ऑप्शन दे दिया है।
अब टैब्स साइड में दिखेंगे
अक्सर ब्राउजर में 10-12 टैब्स खुलते ही उनके टाइटल छोटे हो जाते हैं और यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा पेज किस बारे में है। गूगल के नए ‘वर्टिकल टैब्स’ फीचर से अब ये सभी टैब्स ऊपर के बजाय स्क्रीन के बाईं ओर एक साइड पैनल में दिखाई देंगे।
गूगल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बताया कि इस बदलाव से टैब ग्रुप्स को मैनेज करना और वेबसाइट के पूरे नाम को पढ़ना काफी आसान हो जाएगा। अगर आप स्क्रीन पर ज्यादा जगह चाहते हैं, तो इन टैब्स को छोटा (shrink) भी कर सकते हैं, जिससे सिर्फ वेबसाइट के आइकन (favicon) ही नजर आएंगे।
ऐसे करें इसे एक्टिवेट
इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको बस ब्राउजर विंडो पर राइट-क्लिक करके ‘Show Tabs Vertically’ चुनना होगा।
पढ़ने का मजा होगा दोगुना
क्रोम का दूसरा बड़ा अपडेट ‘इमर्सिव रीडिंग मोड’ है। अब तक यह फीचर स्क्रीन के किनारे एक छोटे पैनल में खुलता था, लेकिन अब यह पूरे स्क्रीन पर फैल जाएगा। यह मोड वेब पेज से फालतू विज्ञापनों, साइडबार और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों को हटाकर सिर्फ मुख्य टेक्स्ट (लेख) पर फोकस करता है। खास बात यह है कि इसमें ‘टेक्स्ट-टू-स्पीच’ की सुविधा भी दी गई है, यानी आप लेख को पढ़ने के बजाय सुन भी सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब से पेज का रंग और फॉन्ट भी बदल पाएंगे।
कैसे मिलेगा यह नया अपडेट?
गूगल ने इन फीचर्स को वैश्विक स्तर पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अपडेट उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो एक साथ दर्जनों टैब्स पर काम करते हैं।
यदि आपके ब्राउजर में अभी यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो आपको क्रोम की सेटिंग्स में जाकर “About Chrome” सेक्शन में अपडेट चेक करना चाहिए। कंपनी ने साफ किया है कि यह अपडेट धीरे-धीरे सभी डेस्कटॉप यूज़र्स तक पहुंच जाएगा, जिससे इंटरनेट सर्फिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा साफ और व्यवस्थित हो जाएगा।
Google Chrome vertical tabs update 2026, Chrome immersive reading mode features, how to enable vertical tabs in Chrome, Google Chrome desktop new features, distraction free reading Chrome, manage Chrome tab groups side panel, Chrome text to speech reading mode, latest Google Chrome browser updates.#गगल #करम #म #आए #द #नए #धस #फचरस #अब #ऊपर #नह #बलक #सइड #म #दखग #टबस #जन #कस #कर #इसतमल1775748872












