Stock Market Today: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक दिन की गिरावट के बाद मजबूत वापसी की। दोपहर बाद के कारोबार में BSE Sensex 677.31 अंक यानी 0.88% चढ़कर 77,308.96 पर पहुंच गया। वहीं NSE Nifty 207.45 अंक या 0.87% की बढ़त के साथ 23,982.20 पर कारोबार करता दिखा।
आज क्यों आई बाजार में तेजी?
1. बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा- बाजार की इस तेजी में ICICI Bank Ltd, HDFC Bank Ltd, Reliance Industries Ltd, Axis Bank Ltd और Mahindra & Mahindra Ltd जैसे दिग्गज शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा Larsen & Toubro Ltd, State Bank of India, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank और Asian Paints में भी खरीदारी दिखी।
2. इन सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा तेजी- बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो, कंज्यूमर, ऑयल-गैस, मीडिया और रियल्टी शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.70% और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1.88% चढ़े। वहीं ऑटो, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। हालांकि आईटी और फार्मा सेक्टर बाजार की इस तेजी में पीछे रह गए और लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
3. मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती- आज ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.45% तक चढ़े, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखा।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
सेबी रजिस्टर्ड एनालिस्ट मितेश पंचाल ने कहा कि बाजार को देखकर लगता है कि या तो बॉटम बन चुका है या बन रहा है। खासकर निफ्टी रियल्टी, मेटल और एनर्जी में मजबूती आगे 3-4 साल के लिए बड़े अपट्रेंड का संकेत दे रही है।
वहीं जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के. विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का नतीजा कच्चे तेल की कीमतों और बाजार की दिशा तय करेगा। उन्होंने चेताया कि एफपीआई की लगातार बिकवाली फिलहाल बाजार पर दबाव बना सकती है, हालांकि इसे अल्पकालिक माना जा रहा है।
Why Sensex rising, Why Nifty rising, Why market rising, Why stocks rising, Sensex today, Nifty today, Stock market today, Share market today#करबर #हफत #क #आखर #दन #शयर #बजर #म #शनदर #तज #इन #करण #स #उछल #ससकस #और #नफट1775836750












