मैं 34 साल की हूँ और चार साल पहले मेरी सी-सेक्शन (ऑपरेशन) से डिलीवरी हुई थी। अभी मैं अपने नाम से अलग हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहती हूं क्योंकि फिलहाल मैं पति के फैमिली फ्लोटर प्लान में कवर हूं। क्या नई पॉलिसी लेते समय मेरी पुरानी सी-सेक्शन डिलीवरी को पहले से मौजूद बीमारी (pre-existing condition) माना जाएगा? और अगर भविष्य में इससे जुड़ी कोई समस्या होती है, तो क्या उसका खर्च इंश्योरेंस में कवर होगा?
ICICI Lombard में हेड – हेल्थ प्रोडक्ट्स, ऑपरेशंस एवं सर्विसेज, प्रिया देशमुख की सलाह:
क्या C-section प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज माना जाएगा?
प्रिया देशमुख के मुताबिक, C-section को किसी क्रॉनिक बीमारी की तरह ‘प्री-एग्जिस्टिंग कंडीशन’ नहीं माना जाता। अगर आपकी डिलीवरी को चार साल हो चुके हैं और आप पूरी तरह रिकवर हैं, तो इसे एक ‘पास्ट मेडिकल इवेंट’ माना जाएगा। इसका मतलब है कि नया हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय यह आपके लिए बड़ी बाधा नहीं बनेगा और सामान्य कवरेज मिल सकता है।
क्या भविष्य की बीमारियां कवर होंगी?
अगर भविष्य में C-section से जुड़ी कोई मेडिकल समस्या होती है- जैसे एडहेजन या सर्जरी की जरूरत तो वह आमतौर पर कवर होती है। हालांकि, यह कवरेज पॉलिसी के नियमों और लागू वेटिंग पीरियड के बाद ही मिलेगा। एक बार वेटिंग पीरियड पूरा हो जाए, तो इसे अन्य बीमारियों की तरह ही ट्रीट किया जाता है।
मैटरनिटी कवर पर क्या नियम हैं?
यह समझना जरूरी है कि भविष्य की प्रेग्नेंसी से जुड़े खर्चों के लिए हर पॉलिसी में एक तय मैटरनिटी वेटिंग पीरियड होता है। यह नियम सभी पर लागू होता है- चाहे पहले C-section हुआ हो या नहीं। यानी नई पॉलिसी लेने के बाद तुरंत मैटरनिटी क्लेम नहीं किया जा सकता।
फैमिली फ्लोटर से अलग पॉलिसी क्यों लें?
अगर आप अभी पति की फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में कवर हैं, तो अपना अलग हेल्थ कवर लेना एक अच्छा कदम हो सकता है। इससे आपको लंबी अवधि के फायदे मिलते हैं, जैसे:
- अपनी अलग कवरेज लिमिट
- लगातार पॉलिसी रखने का फायदा
- भविष्य की बीमारियों और सर्जरी के लिए बेहतर सुरक्षा
आगे क्या करें?
आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ इमरजेंसी के लिए नहीं, बल्कि लंबी अवधि की सुरक्षा के लिए जरूरी है। C-section जैसी पिछली मेडिकल घटना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह आमतौर पर आपकी पॉलिसी को प्रभावित नहीं करती।
health insurance after c section India, is c section pre existing condition insurance, maternity insurance waiting period India, health policy after delivery India, c section complications insurance coverage, best health insurance for women India 2026, family floater vs individual health insurance India, post pregnancy insurance coverage India, health insurance eligibility after childbirth India, maternity benefits health insurance India India#सल #पहल #हई #थ #Csection #डलवर #लकन #अब #नई #हलथ #पलस #लत #वकत #कय #इस #Preexisting #condition #मन #जएग1775976029












