नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। अगर आप आज घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो संभल जाएं। सेक्टर-62 और दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले रास्तों पर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है।
इन रास्तों पर जाने से बचें
ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी के मुताबिक, सेक्टर-62 क्लस्टर के पास सबसे ज्यादा दबाव है। फोर्टिस अस्पताल के पास वाली सड़क, सेक्टर-62 गोलचक्कर से एनआईबी पुलिस चौकी और सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले रास्तों पर जाने से बचें। इसके अलावा, फेस-2 स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स के आसपास की सड़कें, सेक्टर-60 अंडरपास और मॉडल टाउन सर्कल पर भी भारी जाम है। दिल्ली जाने वाले लोग ध्यान दें कि चिल्ला बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें हैं, इसलिए ट्रैफिक को डीएनडी फ्लाईवे की तरफ मोड़ा जा रहा है।
अल्टरनेट रूट्स के लिए इन ऐप्स की लें मदद
जाम के इस झंझट से बचने के लिए ‘मैपल्स’ (Mappls) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसे मैप-माय-इंडिया ने खास भारतीय सड़कों के हिसाब से बनाया है। यह ऐप न सिर्फ ट्रैफिक की सटीक जानकारी देता है, बल्कि स्पीड ब्रेकर और गड्ढों के बारे में भी अलर्ट करता है।
इसके अलावा, गूगल मैप्स तो है ही, जो आपको जाम वाले रास्तों के बजाय छोटे और खाली रास्ते सुझा सकता है।
इसके अलावा आप ‘नवीमैप्स’ (NaviMaps) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप नोएडा और दिल्ली-एनसीआर का मैप पहले से डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे बिना इंटरनेट भी आपको सही रास्ता मिलता रहेगा।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में पिछले कुछ समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी वजह से औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले गूगल मैप्स या अन्य नेविगेशन ऐप्स पर ट्रैफिक की स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि वे समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।
Noida protest, Noida protest traffic update, Noida protest traffic advisory, Navigation apps, Navigation apps India, Google Maps, Mappls, NaviMaps, Noida Hosiery Complex protest 2026, Delhi-Noida traffic advisory, Noida worker protest#नएड #क #जम #स #बचन #ह #त #इन #ऐपस #क #मदद #स #ल #अलटरनट #रटस #क #फयद1776078788











