\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने अपने फ्रेश सेक्टर अपडेट में कहा है कि देश में बिजली की मांग में तेज उछाल आ सकता है। इसकी वजह एल नीनो का असर और मई के मध्य से शुरू होने वाली प्री-मानसून हीटवेव है।

बीते 10 मार्च को भारत ने मार्च महीने का अब तक का सबसे ऊंचा पीक डिमांड- सोलर घंटों में 238 गीगावॉट और शाम में 224.6 गीगावॉट दर्ज किया। हालांकि, 1000 किमी के दुर्लभ क्लाउड फॉर्मेशन ने सिर्फ 10 दिनों में पीक डिमांड को 40/20 गीगावॉट तक घटाया।

सम्बंधित ख़बरें

बिजली बाजार में रिकॉर्ड गिरावट भी दर्ज

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। Indian Energy Exchange के रियल-टाइम मार्केट में 22 मार्च को कीमतें ₹0.0002 प्रति यूनिट तक गिर गईं, जो 2000 में शुरुआत के बाद सबसे निचला स्तर है।

रिपोर्ट के मुताबिक हाइड्रो पावर जनरेशन में कमी आ सकती है, जो NHPC Ltd और SJVN Ltd के लिए निगेटिव है। इसके उलट, कोयला आधारित उत्पादन बढ़ने की संभावना है, जिससे NTPC Ltd और Adani Power Ltd को फायदा हो सकता है। हालांकि, वेस्ट एशिया तनाव लंबा खिंचने पर जोखिम बना रहेगा।

किन शेयरों पर ‘Buy’ की सलाह

ब्रोकरेज ने कई पावर कंपनियों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इनमें Power Grid Corporation of India Ltd, Tata Power Company Ltd, JSW Energy Ltd शामिल हैं।

इसके अलावा ब्रोकरेज ने Adani Green Energy Ltd और Adani Energy Solutions Ltd पर भी ‘Buy’ कॉल दिया है। Buy कॉल की लिस्ट में Bharat Heavy Electricals Ltd, Suzlon Energy Ltd, ACME Solar Holdings, Emmvee Photovoltaic Power और CESC Ltd भी शामिल है।

इन शेयरों पर ‘Add’, ‘Reduce’ और ‘Sell’ कॉल भी जारी

ब्रोकरेज ने Indian Energy Exchange, NHPC और Inox Wind Ltd पर ‘Add’ रेटिंग दी गई है। वहीं, Coal India Ltd, Torrent Power Ltd, Waaree Energies Ltd और Premier Energies Ltd पर ‘Reduce’ की सलाह है। इसके अलावा SJVN को ब्रोकरेज से ‘Sell’ रेटिंग मिली है।

suzlon energy, suzlon energy share price target, suzlon shares, bhel share price target, tata power, waaree energies shares, waaree energies share price target, buy sell or hold, share price target, power stocks, renewable stocks, power stocks list with share price target, adani green, adani power, ntpc, premier energies, inox wind, torrent power, power grid, jsw energy, jsw enegry share price target#Suzlon #Adani #Green #Tata #Power #BHEL #NHPC #सहत #लसट #म #य #सटकस #शमल #जनए #कय #खरद #और #कय #बच1776379597

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.