\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच 6,956.67 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है। 

दरअसल कंपनी ने बीते गुरुवार को 2.02 बिलियन रुपये (202 करोड़ रुपये) के एक बड़े ऑर्डर मिलने के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद शेयर में गुरुवार को भी अपर सर्किट लगा और आज भी स्टॉक अपर सर्किट पर है। 

Elitecon International Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:27 बजे तक बीएसई पर 5% या 2.07 रुपये की तेजी के साथ 43.52 रुपये पर स्थिर है।

कंपनी को मिला है 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा ऑर्डर

बीते गुरुवार को कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Bozza Tobacco (PTY) Ltd से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की सप्लाई के लिए लगभग 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा लॉन्ग टर्म ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी है और 14 अप्रैल 2026 को साइन हुआ है, जिसकी अवधि दो साल होगी। इसके तहत कंपनी अपने ब्रांड्स जैसे Red and Black, B&W, Cape, Ossum और Golden Flake की सप्लाई करेगी और भुगतान डिलीवरी के 90 दिनों बाद मिलेगा।

फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर कंपनी को निर्यात में स्थिरता देगा, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के बेहतर उपयोग में मदद करेगा और अफ्रीकी बाजार, खासकर दक्षिण अफ्रीका में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करेगा, जिससे लंबे समय में बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

5 साल में 4000% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में यानी पिछले 5 साल में 4044 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में स्टॉक सिर्फ 12 प्रतिशत चढ़ा है।

महीने में देखें तो पिछले 1 महीने में स्टॉक 18 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 44 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 72 प्रतिशत से अधिक टूटा है।

Elitecon International share price today, tobacco company stock upper circuit India, cigarette export order India company news, 2.02 billion order Elitecon International details, Bozza Tobacco South Africa deal India, tobacco stocks India latest news, small cap stock upper circuit India 2026, export order impact on share price India, high return penny stocks India 5 year returns, multibagger stock 3500 percent return India, cigarette manufacturing company India news, Africa export market Indian companies, stock in focus tobacco sector India#स #कम #वल #इस #शयर #म #लगतर #दसर #दन #लग #अपर #सरकट #एक #अपडट #क #बद #जर #ह #तबडतड #तज1776405161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.