Upper Circuit Stock: मात्र 127.39 करोड़ के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd) के शेयर में आज एक बार फिर से अपर सर्किट लगा है। बीते 13 अप्रैल से शेयर में यह अपर सर्किट लग रहा है। पिछले 1 हफ्ते में शेयर 21% से ज्यादा उछला है।
खबर लिखे जानें तक स्टॉक आज दोपहर 12:54 बजे तक 5% या 0.64 रुपये चढ़कर 13.54 रुपये पर स्थिर था। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में 3 बड़ी जानकारी दी है जिसके कारण आज स्टॉक में यह तेजी देखने को मिल रही है।
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि:
1) कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 27 अप्रैल 2026 को होगी। इस बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।
2) इसके अलावा, कंपनी 2025-26 के लिए पेड-अप इक्विटी कैपिटल पर अधिकतम 50% डिविडेंड देने की सिफारिश पर भी विचार करेगी, जिसे बाद में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए AGM में रखा जाएगा।
3) कंपनी हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी सेक्टर में विस्तार की रणनीति और निवेश योजना को भी मंजूरी देने पर विचार करेगी। यह विस्तार उसकी सहायक कंपनी AVI AI Technologies के जरिए किया जाएगा, जिसके माध्यम से कंपनी एक विविध और AI आधारित डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी।
कंपनी का होगा पहला डिविडेंड
अगर कंपनी के बोर्ड मेंबर्स 27 अप्रैल को डिविडेंड देने का ऐलान करते हैं तो यह कंपनी की ओर से पहला डिविडेंड होगा।
हाल ही किया था राइट्स इश्यू
AVI Polymers Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल ही में ₹90 करोड़ तक फंड जुटाने के लिए इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। इस राइट्स इश्यू के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पात्र शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे।
AVI Polymers Q3 FY26 Results
एवीआई पॉलीमर्स (AVI Polymers Ltd) ने Q3 FY26 में ₹7.02 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछली तिमाही Q2 FY26 के ₹2.29 करोड़ के मुकाबले 206% ज्यादा है। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी तेजी से बढ़कर ₹132.32 करोड़ रहा, जो Q2 FY26 के ₹29.50 करोड़ से 348% की बढ़ोतरी दिखाता है।
पूरे नौ महीनों (FY26 के लिए) की बात करें तो कंपनी ने अब तक ₹10.09 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹161.82 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह आंकड़े कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल रिकवरी को दिखाते हैं।
AVI Polymers share price, AVI Polymers Ltd news, upper circuit stocks India, small cap stocks India, penny stocks India, stock market news India, dividend announcement stocks, first dividend India, quarterly results India, healthcare technology stocks, AI healthcare India, multibagger penny stocks, BSE small cap stocks, stock market updates India, high growth stocks India#स #कम #वल #इस #छट #सटक #म #अपरल #स #लग #रह #अपर #सरकट #जलद #द #सकत #ह #डवडड #डटलस1776673708












