\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Dividend Stock: आनंद महिंद्रा की कंपनी, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Ltd) ने आज अब तक के अपने सबसे बड़े डिविडेंड की घोषणा की है। आईटी कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजों को जारी करते हुए यह जानकारी दी और साथ ही डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट भी बताया है।

खबर लिखे जानें तक दोपहर 3:17 बजे तक एनएसई पर 2.63% या 39.50 रुपये टूटकर 1,461.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.49% या 37.35 रुपये लुढ़कर 1463 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Tech Mahindra Q4FY26 Results

कंपनी ने आज जानकारी दी की उसने मार्च तिमाही में मजबूत मुनाफा कमाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.04% बढ़कर 1,353.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,166.7 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू भी 12.64% बढ़कर 15,076.1 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 13,384 करोड़ रुपये था। यह ग्रोथ ऐसे समय आई है जब आईटी सेक्टर मैक्रो दबाव से जूझ रहा है।

मार्च तिमाही में कंपनी के कुल खर्च 8.18% बढ़कर 13,080.7 करोड़ रुपये हो गए। हालांकि, इसके बावजूद ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत रही।

EBIT में 39.2% की तेज बढ़त दर्ज हुई और यह 7,152 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो मार्जिन सुधार का संकेत देता है।

 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: दो दिन की गिरावट के बाद 9% से ज्यादा उछला नवरत्न पीएसयू स्टॉक IREDA – खरीदें या अभी रुकें?

अब तक के सबसे बड़े डिविडेंड की घोषणा

कंपनी ने आज Q4 रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ हर शेयर पर कुल 51 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस 51 रुपये में 36 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड शामिल है।

तय डिविडेडं के लिए कंपनी ने शुक्रवार 3 जुलाई को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। इसका मतलब अगर 3 जुलाई तक आपके डीमैट खाते में कंपनी के शेयर होंगे तो कंपनी आपको डिविडेंड का लाभ जरूर देगी।

कंपनी के CFO Rohit Anand ने कहा कि FY26 हमारे ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के स्टेबलाइजेशन फेज का अंत रहा। चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद मार्जिन लगातार 10वीं तिमाही में बढ़े हैं। हमने शेयरधारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत डिविडेंड 13% से ज्यादा बढ़ाया है।

Tech Mahindra Dividend History

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में 15 रुपये, जुलाई 2025 में 30 रुपये, अक्टूबर 2024 में 15 रुपये, जुलाई 2024 में 28 रुपये और नवंबर 2023 में 12 रुपये का डिविडेंड दिया था।

 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 10% टूटा एचसीएल टेक का शेयर! जानिए कारण और लेटेस्ट टारगेट प्राइस

Tech Mahindra dividend 2026, Tech Mahindra dividend announcement, Tech Mahindra Q4 results FY26, Tech Mahindra dividend record date July 3, highest dividend Tech Mahindra history, Tech Mahindra share price today, Tech Mahindra stock news India, IT stocks dividend India 2026, Tech Mahindra earnings growth FY26, Anand Mahindra company dividend news, Tech Mahindra interim and final dividend details, dividend paying IT stocks India, Tech Mahindra financial results analysis, Tech Mahindra investor update India#आनद #महदर #क #इस #कपन #न #कय #अब #तक #क #सबस #बड #डवडड #क #ऐलन #हर #शयर #पर #हग #बपर #मनफ1776854170

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.