\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Zero1 Close News: ब्रोकरेज फर्म Zerodha ने बुधवार को अपने न्यू-एज मीडिया नेटवर्क Zero1 को बंद करने का फैसला किया। कंपनी ने कहा कि इस पहल के आसपास बढ़ती रेगुलेटरी अनिश्चितता के चलते यह कदम उठाया गया है।

Zero1 को अक्टूबर 2023 में LearnApp के साथ मिलकर शुरू किया गया था। यह एक एजुकेशन-ड्रिवन प्लेटफॉर्म था, जहां क्रिएटर्स के जरिए फाइनेंस, हेल्थ और क्लाइमेट से जुड़े कंटेंट पेश किए जाते थे। Zerodha ने इसे एक ‘एक्सपेरिमेंटल इनिशिएटिव’ बताया, जो एक साल से ज्यादा समय तक चला और अच्छी रीच भी हासिल की। कंपनी ने कहा कि रेगुलेटरी अनिश्चितता काफी ज्यादा थी, इसलिए हमने इसे बंद करने का फैसला लिया। इस फैसले पर कंपनी ने अतिरिक्त टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

रेगुलेटरी अस्पष्टता बनी बड़ी चुनौती

बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक रास्तोगी चैंबर्स के फाउंडर और संवैधानिक विशेषज्ञ अभिषेक ए रस्तोगी ने बताया कि यह कदम भारत के रेगुलेटरी ढांचे की एक बड़ी समस्या को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि फिनटेक और फाइनेंशियल कंटेंट जैसे सेक्टर्स में अभी यह साफ नहीं है कि निवेशक शिक्षा और निवेश सलाह के बीच सीमा कहां खींची जाए। साथ ही, थर्ड-पार्टी कंटेंट की जिम्मेदारी को लेकर भी स्पष्ट नियम नहीं हैं। उनके अनुसार, Zerodha का सारा कंटेंट इन-हाउस लाने का फैसला जोखिम कम करने की रणनीति है, जिससे कंप्लायंस और जवाबदेही बेहतर हो सके।

रस्तोगी ने चेतावनी दी कि ऐसी अनिश्चितता इनोवेशन को प्रभावित कर सकती है। प्लेटफॉर्म-बेस्ड मॉडल और कोलैबोरेशन इकोसिस्टम को इससे झटका लग सकता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट गाइडलाइन और ‘सेफ हार्बर’ जैसे प्रावधान जरूरी हैं, ताकि निवेशक सुरक्षा और इनोवेशन के बीच संतुलन बन सके।

अब पूरी तरह इन-हाउस कंटेंट पर फोकस

आगे की रणनीति पर Zerodha ने कहा कि अब वह अपने सभी चैनल्स को खुद संचालित और कंट्रोल करेगा। कंपनी पहले से Varsity, Rainmatter और Markets जैसे कई प्लेटफॉर्म चला रही है और इन्हें आगे भी विस्तार देगी। Zerodha का फोकस अब भी फाइनेंशियल एजुकेशन पर रहेगा, लेकिन कंटेंट पर पूरी पकड़ के साथ।

Zerodha Zero1 shutdown news, Zero1 Close Zerodha reason, Zerodha media platform closed, Zero1 LearnApp collaboration India, Zerodha regulatory uncertainty news, why Zero1 shut down India, fintech content regulation India, Zerodha latest news update, Zero1 creators platform India, financial education platform Zerodha, Varsity Rainmatter Zerodha strategy, Zerodha in house content shift, fintech regulation India impact, investment education vs advice rules India, Zero1 platform closure analysis#ऐस #कय #हआ #क #Zerodha #क #अपन #Zero1 #नटवरक #क #बद #करन #पड1776942270

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.