\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Penny Stock: एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को अपने दो लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में दो बड़ी जानकारी दी। 

पहली फाइलिंग में दी ये जानकारी

पहली फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक रविवार, 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कंपनी के 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स/स्टेटमेंट्स को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा कंपनी डिविडेंड देने पर भी विचार कर सकती है। वहीं कंपनी ने यह भी बताया कि प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने पर भी फैसला लिया जाएगा। 

दूसरी फाइलिंग में दी ये जानकारी

कंपनी ने बताया कि वो अब तेजी से पूरी तरह AI-आधारित लेंडिंग कंपनी में बदल रही है। कंपनी का लक्ष्य अगले 3 साल में AUM, रेवेन्यू और मुनाफा (PAT) को 2 गुना करना है। कंपनी पहले से ही बड़े स्तर पर AI का इस्तेमाल कर रही है- इसके पास 2 हाई-परफॉर्मेंस NVIDIA AI चिप्स, 1 इमर्शन-कूल्ड AI सर्वर और रोज 3.5 लाख से ज्यादा AI-आधारित कस्टमर कॉल्स (हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में) हो रही हैं।

इस मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से कंपनी को डेटा का बड़ा फायदा मिल रहा है, जिससे बेहतर अंडरराइटिंग और पर्सनलाइज्ड कस्टमर सर्विस संभव हो रही है। अब Paisalo पूरे क्रेडिट लाइफसाइकिल में AI लागू कर रही है। कस्टमर एक्विजिशन और ऑनबोर्डिंग में AI से बेहतर क्वालिटी के ग्राहक कम लागत में मिल रहे हैं और eKYC व अकाउंट एग्रीगेटर के जरिए लोन प्रोसेसिंग समय दिनों से घटकर मिनटों में आ गया है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अंडरराइटिंग और क्रेडिट निर्णय के लिए AI/ML इंजन ब्यूरो डेटा, बैंकिंग व्यवहार और अन्य डेटा का उपयोग कर रियल-टाइम अप्रूवल, डायनामिक प्राइसिंग और फ्रॉड डिटेक्शन कर रहा है, जिससे जोखिम कम और रिटर्न बेहतर हो रहा है। वहीं, एडवांस एनालिटिक्स से पोर्टफोलियो की लगातार निगरानी हो रही है, जिससे डिफॉल्ट कम हो रहे हैं और कलेक्शन बेहतर हो रहा है। क्लाउड-आधारित AI सिस्टम, AutoML और मल्टीलिंगुअल AI प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी एक ऐसा स्केलेबल और RBI-नियमों के अनुरूप सिस्टम बना रही है, जो कम लागत में तेजी से बढ़ सकता है।

कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर शांतनु अग्रवाल ने कहा कि यह AI-फर्स्ट मॉडल कंपनी को तेजी से ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और इंडस्ट्री में लीडिंग रिटर्न देने में मदद करेगा, और अगले 3 साल में AUM, रेवेन्यू और मुनाफा दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने की मजबूत नींव है।

Paisalo Digital Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:46 बजे तक बीएसई पर 2.60% या 1.20 रुपये टूटकर 45 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.35% या 1.08 रुपये गिरकर 44.97 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Paisalo Digital, Paisalo Digital share news, Paisalo Digital board meeting 2026, Paisalo Digital results date, Paisalo Digital dividend news, Paisalo Digital NCD issue, NBFC stocks India, AI lending India, Paisalo AI transformation, small cap NBFC India, stock market news India, finance news Paisalo, Paisalo growth target, AUM growth NBFC, AI in finance India#रडर #पर #स #कम #वल #य #एनबएफस #सटक #जलद #मल #सकत #ह #डवडड #पलन #स #गरथ #क #टरगट1776945932

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.