\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

IREDA Share Price: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी फाइनेंसर Indian Renewable Energy Development Agency Ltd (IREDA) के शेयरों ने बुधवार को दो दिन की गिरावट के बाद फिर रफ्तार पकड़ ली।

दोपहर 2:56 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 9.23% या 11.90 रुपये चढ़कर 140.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 9.21% या 11.87 रुपये चढ़कर 140.73 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्यों है स्टॉक में तेजी?

स्टॉक में यह तेजी Q4 FY26 में मजबूत बिजनेस अपडेट में के कारण आई है। कंपनी ने बताया कि सालाना आधार पर लोन सैंक्शन 9% बढ़कर 51,883 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 47,453 करोड़ रुपये था।

साथ ही, लोन डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 34,946 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की कुल लोन बुक 22% की बढ़त के साथ 93,075 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 76,282 करोड़ रुपये थी। ये आंकड़े निवेशकों के भरोसे को मजबूत करते दिखे।

 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 10% टूटा एचसीएल टेक का शेयर! जानिए कारण और लेटेस्ट टारगेट प्राइस

एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

WealthMills Securities के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रांति बाथिनी ने कहा कि मौजूदा निवेशक लंबी अवधि के नजरिए से होल्ड कर सकते हैं, लेकिन नए निवेशकों को फिलहाल इंतजार करना चाहिए और आगे के नतीजों पर नजर रखनी चाहिए।

Angel One के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्णन के मुताबिक, स्टॉक ने गिरती ट्रेंडलाइन को तोड़ा है और प्रमुख EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो पॉजिटिव संकेत है। हालांकि 200-डे SMA के पास 140 रुपये का स्तर बड़ी रेजिस्टेंस बना हुआ है।

आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने 130 रुपये को सपोर्ट और 140 रुपये को रेजिस्टेंस बताया। उनके अनुसार, 133 के ऊपर टिकने पर स्टॉक 144 रुपये तक जा सकता है।

Mastertrust के रवि सिंह ने स्टॉक को मजबूत बताते हुए 155 रुपये का शॉर्ट-टर्म टारगेट दिया है और 130 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

 

पिछली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

Q3 FY26 में IREDA का नेट प्रॉफिट 37.5% बढ़कर 584.9 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशनल रेवेन्यू 25% बढ़कर 2,130 करोड़ रुपये और नेट इंटरेस्ट इनकम 34.8% बढ़कर 897.5 करोड़ रुपये हो गई थी। नवरत्न PSU के रूप में, IREDA देश में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है और इसमें सरकार की 71.76% हिस्सेदारी है।

IREDA share price today, IREDA stock news 2026, IREDA Q4 results FY26, IREDA shares rise reason, renewable energy stocks India PSU, IREDA loan book growth, IREDA loan disbursement update, IREDA stock analysis target price, IREDA support resistance levels, IREDA investor outlook India, PSU stocks India renewable sector, IREDA financial performance Q3 FY26, IREDA stock recommendation hold or buy, Indian renewable energy financing company news#द #दन #क #गरवट #क #बद #स #जयद #उछल #नवरतन #पएसय #सटक #IREDA #खरद #य #अभ #रक1776978915

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.