अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में वित्तीय बाजारों में एक अजीब पैटर्न सामने आया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार बड़े मार्केट दांव ट्रंप के अहम बयान से ठीक पहले लगाए गए। जैसे कभी कुछ घंटों पहले, तो कभी कुछ मिनट पहले।
रिपोर्ट में अलग-अलग बाजारों के डेटा का विश्लेषण कर यह दिखाया गया कि ट्रंप के बयानों और ट्रेडिंग स्पाइक्स के बीच सीधा संबंध नजर आता है।
इनसाइडर ट्रेडिंग या तेज अनुमान?
कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि यह पैटर्न अवैध इनसाइडर ट्रेडिंग की ओर इशारा करता है, जहां लोग पहले से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर दांव लगाते हैं। हालांकि, दूसरे एक्सपर्ट मानते हैं कि इसे साबित करना आसान नहीं है और कई ट्रेडर्स अब राष्ट्रपति के फैसलों का अनुमान लगाने में माहिर हो गए हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: छोटा शेयर, बड़ा दांव! इंटरनेशनल अधिग्रहण के बाद स्टॉक में जोरदार उछाल – आपके पोर्टफोलियो में है?
तेल बाजार में ‘पहले से’ दांव
9 मार्च 2026 को, जब ट्रंप ने CBS News को इंटरव्यू में कहा कि युद्ध ‘लगभग खत्म’ है, उससे 47 मिनट पहले ही तेल की कीमत गिरने पर बड़े दांव लगाए गए। इंटरव्यू सार्वजनिक होते ही तेल की कीमत 25% गिर गई।
इसी तरह 23 मार्च को, ईरान के साथ ‘पूर्ण समाधान’ की बात सामने आने से कुछ मिनट पहले ही कच्चे तेल में असामान्य ट्रेडिंग देखी गई, जिसके बाद कीमतें 11% गिर गईं।
शेयर बाजार में भी बड़ा खेल
2025 में ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ के बाद बाजार गिरा, लेकिन एक हफ्ते बाद ट्रंप ने 90 दिन का विराम घोषित किया। घोषणा से 18 मिनट पहले ही बाजार में भारी खरीदारी शुरू हो गई। इसके बाद S&P 500 में 9.5% की तेज उछाल आई।
इस घटनाक्रम पर अमेरिकी सीनेटरों ने Securities and Exchange Commission से जांच की मांग की, लेकिन एजेंसी ने कोई टिप्पणी नहीं की।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक
प्रिडिक्शन मार्केट्स पर भी नजर
ब्लॉकचेन आधारित प्लेटफॉर्म जैसे Polymarket और Kalshi भी जांच के दायरे में हैं। एक यूजर ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सत्ता से हटने पर दांव लगाकर $32,500 को $4.36 लाख में बदल दिया। इसी तरह ईरान पर अमेरिकी हमले और सीजफायर पर लगाए गए दांव से लाखों डॉलर कमाए गए।
Commodity Futures Trading Commission के चेयरमैन माइकल सेलिग ने कहा है कि एजेंसी ऐसे सैकड़ों मामलों की जांच कर रही है। वहीं व्हाइट हाउस ने कर्मचारियों को इनसाइड जानकारी के इस्तेमाल से सख्त मना किया है।
Donald Trump market news, insider trading allegations US, stock market trading before announcements, oil price crash news 2026, S&P 500 surge news, Trump statements market impact, unusual trading activity US markets, SEC investigation insider trading, CBS News Trump interview impact, financial market volatility US, prediction markets Polymarket Kalshi, crude oil price movement news, global stock market news, trading spikes before news, market manipulation concerns#टरप #क #बयन #स #पहल #बजर #म #करड #क #दव #कय #ह #रह #इनसइडर #टरडग #क #खल1776989927












