Flexi Cap vs Multi Cap Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच Flexi Cap और Multi Cap फंड के बीच उलझन होना काफी आम बात है। दोनों ही कैटेगरी इक्विटी फंड्स में आती हैं, लेकिन इनके निवेश के नियम और रणनीति अलग होती है। ऐसे में निवेश से पहले इनका फर्क समझना जरूरी हो जाता है ताकी आपको यह पता चले की आपके लिए कौन सा फंड अच्छा है।
Flexi Cap फंड क्या है?
Flexi Cap Fund ऐसे फंड होते हैं जिनमें फंड मैनेजर को पूरी आजादी होती है कि वह Large Cap, Mid Cap या Small Cap किसी भी कैटेगरी में पैसा निवेश कर सकता है। इसमें किसी एक सेगमेंट में न्यूनतम निवेश की बाध्यता नहीं होती। यही वजह है कि बाजार की स्थिति के अनुसार फंड मैनेजर अपनी रणनीति बदल सकता है और जोखिम को मैनेज करने की कोशिश करता है।
Multi Cap फंड क्या है?
Multi Cap Fund में नियम थोड़ा सख्त होता है। SEBI के नियमों के अनुसार, इन फंड्स को Large Cap, Mid Cap और Small Cap तीनों में कम से कम 25-25% निवेश करना जरूरी होता है। यानी कुल पोर्टफोलियो का 75% हिस्सा तीनों कैटेगरी में बराबर बंटा रहता है। इससे निवेश में संतुलन तो आता है, लेकिन लचीलापन कम हो जाता है।
दोनों फंड्स में मुख्य अंतर
Flexi Cap फंड में सबसे बड़ा फायदा इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है। फंड मैनेजर बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार तेजी से पोर्टफोलियो बदल सकता है। वहीं Multi Cap फंड में तय नियमों के कारण हर सेगमेंट में निवेश बना रहता है, जिससे विविधता (Diversification) बढ़ती है, लेकिन कभी-कभी रिटर्न पर असर पड़ सकता है।
जोखिम और रिटर्न
Flexi Cap फंड में जोखिम फंड मैनेजर की रणनीति पर निर्भर करता है। अगर सही फैसले लिए जाएं तो बेहतर रिटर्न मिल सकता है। वहीं Multi Cap फंड में स्मॉल और मिड कैप का हिस्सा तय होने के कारण उतार-चढ़ाव ज्यादा हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में ग्रोथ के मौके भी ज्यादा रहते हैं।
किस निवेशक के लिए कौन बेहतर?
अगर आप ऐसा फंड चाहते हैं जिसमें फंड मैनेजर को पूरी आजादी हो और बाजार के हिसाब से बदलाव हो सके, तो Flexi Cap फंड आपके लिए बेहतर हो सकता है।
वहीं अगर आप एक संतुलित पोर्टफोलियो चाहते हैं जिसमें हर कैटेगरी में निवेश हो, तो Multi Cap फंड सही विकल्प हो सकता है।
flexi cap vs multi cap fund difference in hindi, flexi cap fund kya hota hai hindi, multi cap fund kya hai aur kaise kaam karta hai, flexi cap vs multi cap kaun sa better hai, mutual funds me flexi cap aur multi cap comparison, flexi cap fund ke fayde aur nuksan, multi cap fund me investment rules SEBI, best flexi cap funds india 2026, best multi cap funds india long term, flexi cap fund returns vs multi cap returns, flexi cap fund risk vs multi cap risk hindi, beginners ke liye kaun sa mutual fund sahi hai, long term investment ke liye flexi cap ya multi cap, diversified equity mutual funds india hindi, mutual fund investment tips for beginners india, sip me flexi cap vs multi cap kaun sa sahi, equity mutual funds categories india explained, flexi cap fund portfolio allocation kya hota hai, multi cap fund asset allocation rules india, mutual fund selection guide hindi#Flexi #Cap #Multi #Cap #Fund #दन #म #स #कन #स #फड #आपक #लए #बहतर #नवश #करन #स #पहल #पर #बत #जन #ल1777250812












