\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Recharge feature on WhatsApp: व्हाट्सएप ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाते हुए नया मोबाइल रिचार्ज फीचर लॉन्च किया है। बीते 23 अप्रैल को घोषित इस फीचर के जरिए यूजर्स अब सीधे ऐप के अंदर ही प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे। यह सुविधा PayU के साथ साझेदारी में लाई गई है और धीरे-धीरे Android व iOS यूजर्स के लिए रोलआउट हो रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

ऐप के अंदर ही रिचार्ज की सुविधा

इस नए फीचर से यूजर्स को अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने या अपने परिवार और दोस्तों के मोबाइल नंबर का रिचार्ज सीधे WhatsApp से कर सकते हैं।

फिलहाल यह सुविधा Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जहां यूजर्स अलग-अलग प्लान ब्राउज कर तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं।

₹ आइकन बना नया एंट्री प्वाइंट

WhatsApp ने होम स्क्रीन पर ₹ (रुपया) आइकन भी जोड़ा है, जिससे पेमेंट सेक्शन तक पहुंच आसान हो गई है। यही आइकन UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और मेट्रो टिकटिंग जैसी सेवाओं का एक कॉमन गेटवे बनेगा। यूजर्स चैट के दौरान भी इसी आइकन पर टैप करके सीधे पैसे भेज सकते हैं, जिससे ऐप का इस्तेमाल और ज्यादा आसान हो गया है।

कैसे कर सकेंगे रिचार्ज?

  • व्हाट्सएप से मोबाइल नंबर रिचार्ज करने के लिए सबसे पहले आपको ‘₹’ आइकन पर टैप करके ‘Mobile Prepaid Recharge’ ऑप्शन को चुनना होगा। अगर यह ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो अभी तक ये फीचर आपके फोन में नहीं आया है। धीरे-धीरे रोलआउट बढ़ने के साथ ही यह फीचर दिखाई देगा।
  • Mobile Prepaid Recharge वाले ऑप्शन पर क्लिक करने आप इसके बाद नंबर डालकर ऑपरेटर और प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का विकल्प मिलेगा, जिससे कुछ ही सेकंड में रिचार्ज पूरा हो जाएगा।

सुपर ऐप की ओर कदम

भारत में WhatsApp पहले से चैटिंग, पेमेंट, बिल भुगतान, मेट्रो टिकट और सरकारी सेवाओं के लिए इस्तेमाल हो रहा है। अब मोबाइल रिचार्ज जुड़ने के बाद यह प्लेटफॉर्म एक “सुपर ऐप” बनने की दिशा में और आगे बढ़ गया है।

Meta का फोकस: ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म

Meta Platforms इंडिया के बिजनेस मैसेजिंग डायरेक्टर रवि गर्ग ने कहा कि WhatsApp में रिचार्ज जोड़कर हम लोगों के लिए कनेक्टेड रहना और आसान बना रहे हैं, बिना कई ऐप्स के बीच स्विच किए।”

Recharge feature on WhatsApp, whatsapp recharge feature, WhatsApp, WhatsApp prepaid recharge, WhatsApp prepaid recharge feature,mobile recharge India, PayU, WhatsApp payments, whatsapp UPI payments, Jio Airtel Vi recharge, in-app recharge feature, Meta India, UPI payments#वहटसएप #पर #कर #सकग #मबइल #रचरज #नय #फचर #हआ #रलआउट #चक #कर #Step #Step #परसस1777287451

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.