\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वनप्लस (OnePlus) अब बड़े धमाके की तैयारी में है। हाल ही में Nord 6 पेश करने के बाद कंपनी ने अब आगामी 7 मई को दो नए फोन, OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite, लॉन्च करने का फैसला किया है।

सम्बंधित ख़बरें

लॉन्च से पहले अमेजन पर OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite का पेज आ गया है जहां कुछ आधिकारिक जानकारी मिली है। 

खास बात यह है कि Nord CE 6 Lite सीरीज करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। इससे पहले साल 2024 में Nord CE4 लॉन्च हुआ था, जिसके बाद अब ग्राहकों को इस नई सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। 

बैटरी और परफॉर्मेंस 

OnePlus Nord CE 6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलेगी। इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि 6 साल के इस्तेमाल के बाद भी इस बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत तक बरकरार रहेगी।

वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 2.5 दिन से ज्यादा चल सकती है। 

डिस्प्ले और गेमिंग एक्सपीरियंस

Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। गेमर्स के लिए इसमें खास इंतजाम किए गए हैं, जहां रनर गेम्स में यह 144Hz तक की स्पीड दे सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर चलने वाले इस फोन ने अंतुतु (AnTuTu) बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है, जो इसकी ताकत को दर्शाता है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 16 पर काम करेगा और इसे मजबूती के लिए मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन भी मिला है।

वहीं Nord CE 6 में 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। 

AI और कैमरा

Nord CE 6 Lite में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  अगर Nord CE 6 की बात करें तो इसमें भी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है लेकिन सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। 

इस बार वनप्लस ने गूगल के जेमिनी एआई (Gemini AI) फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें एआई इरेजर, एआई पोर्ट्रेट ग्लो और एआई रिफ्रेम जैसे टूल्स मिलेंगे, जो साधारण फोटो को भी प्रोफेशनल लुक देंगे।

OnePlus Nord CE 6, OnePlus Nord CE 6 specs, OnePlus Nord CE 6 Lite India launch, OnePlus Nord CE 6 specifications, 7000mAh battery smartphones, MediaTek Dimensity 7400 Apex, OxygenOS 16 features, AI camera phones India, OnePlus upcoming phones May 2025, Amazon OnePlus Nord microsite.#द #सल #बद #लट #रह #ह #वनपलस #क #य #पपलर #सरज #लनच #स #पहल #आधकरक #तर #पर #समन #आई #य #जनकर1777412076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.