हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) ने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़े अधिग्रहण की जानकारी दी है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसकी सहायक कंपनी पार्क मेडिसेंटर्स एंड इंस्टीट्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी बैठक में ‘Healplus Medical Services Private Limited’ या ‘Healplus Healthcare Private Limited’ (या MCA द्वारा स्वीकृत किसी अन्य नाम) के नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य हेल्थकेयर और उससे जुड़ी सेवाएं प्रदान करना होगा।
पार्क मेडी वर्ल्ड ने अपने फाइलिंग में बताया कि यह नई कंपनी भारत में स्थापित की जाएगी। यह प्रस्तावित कंपनी पार्क मेडिसेंटर्स एंड इंस्टीट्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक होगी, जो खुद कंपनी की सहायक है, इसलिए यह नई इकाई कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी मानी जाएगी।
पार्क मेडी वर्ल्ड के पास पार्क मेडिसेंटर्स एंड इंस्टीट्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में 81.81% हिस्सेदारी है, और इसी के माध्यम से नई कंपनी पर कंट्रोल रहेगा। यह यूनिट हेल्थकेयर सर्विसेज सेक्टर में काम करेगी।
Park Medi World Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:46 बजे तक एनएसई पर 0.10% या 0.25 रुपये चढ़कर 240.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.06% या 0.15 रुपये चढ़कर 240.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Park Medi World Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म Choice Institutional Equities ने कहा कि हमारा अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच PARKHOSP की आय (Revenue) करीब 26.3%, मुनाफा (EBITDA) करीब 27.1% और नेट प्रॉफिट (PAT) करीब 34.6% की सालाना दर (CAGR) से बढ़ेंगे।
यह ग्रोथ कंपनी के तेजी से विस्तार, कम लागत में नए बेड जोड़ने, बेहतर मरीज प्रोफाइल (हाई-वैल्यू केस), मरीजों के रहने की अवधि (ALOS) के बेहतर प्रबंधन, पेयर मिक्स में सुधार और CGHS दरों में बढ़ोतरी से आएगी।
इन मजबूत फैक्टर्स को देखते हुए ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग देते हुए ₹320 का टारगेट प्राइस दिया है जिसमें मौजूदा स्तर से लगभग 36% की बढ़त की संभावना है।
Park Medi World share news, healthcare stock India, hospital sector stocks, subsidiary news India, healthcare expansion strategy, stock market news India, Park Medi World share price, smallcap healthcare stock, hospital company growth, stock target 320, buy rating stock India, healthcare services expansion, Indian stock market updates, multibagger healthcare stock, step down subsidiary news#परक #मड #वरलड #क #सबसडयर #कपन #करग #बड #अधगरहण #बरकरज #क #बलश #वय #चक #कर #टरगट #परइस1778102865












