\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Mother’s Day Stocks: रविवार 10 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ मां के प्यार, त्याग और देखभाल को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं, बल्कि उन ब्रांड्स के लिए भी खास बन जाता है जो परिवार, बच्चों और घरेलू जरूरतों से सीधे जुड़े हैं और जिनके प्रोडक्ट्स रोजमर्रा की जिंदगी में मांओं की पसंद और भरोसे का हिस्सा बन चुके हैं।

ब्यूटी और पर्सनल केयर से लेकर न्यूट्रिशन और फैमिली कंजम्प्शन तक, कई कंपनियां इस सीजन में मजबूत मांग का फायदा उठाती हैं। इसी बीच ब्रोकरेज हाउसेज ने भी कुछ ऐसे शेयरों पर अपनी राय दी है, जो मदर्स डे थीम से जुड़े कंजम्प्शन ट्रेंड्स का लाभ उठा सकते हैं। इनमें ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म Nykaa और FMCG दिग्गज Nestle India का नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों शेयरों पर ब्रोकरेज ने कितना टारगेट प्राइस दिया है।

FSN E-Commerce Ventures Ltd (Nykaa)

बीते शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर 1.19% या 3.20 रुपये चढ़कर 272.90 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 1.09% या 2.95 रुपये चढ़कर 272.80 रुपये पर बंद हुआ।

इस शेयर पर ब्रोकरेज Ventura ने Buy कॉल देते हुए 310 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 

FSN E-Commerce Ventures Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 3 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 7 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में करीब 11 प्रतिशत चढ़ा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में करीब 42 प्रतिशत और पिछले 3 साल में 111 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 

Nestle India

बीते शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर 0.42% या 6.15 रुपये चढ़कर 1482.20 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 0.43% या 6.40 रुपये चढ़कर 1,482.40 रुपये पर बंद हुआ।

इस शेयर पर ब्रोकरेज Axis Direct ने Buy कॉल देते हुए 1,640 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है वहीं ब्रोकरेज BoB Capital Markets ने इसपर Hold कॉल देते हुए 1,538 रुपये का टारगेट दिया है।

Nestle India Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 1 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 22 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में करीब 18 प्रतिशत चढ़ा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 26 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 साल में 34 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 

Mother’s Day stocks, Nykaa share price, Nestle India share, Nykaa target price, Nestle India target price, brokerage on Nykaa, brokerage on Nestle India, Mother’s Day investment ideas, FMCG stocks India, beauty stocks India, consumer stocks India, Nykaa stock news, Nestle India stock update, best retail stocks, Indian stock market news, BSE share news, NSE stock update, Ventura on Nykaa, Axis Direct Nestle India, BoB Capital Markets Nestle India#Mother039s #Day #Stocks #Nykaa #और #Nestle #India #पर #बरकरज #बलश #Buy #कल #क #सथ #इतन #दय #टरगट #परइस1778383608

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.