Gold Investment Options: सोने में निवेश भारतीयों की पहली पसंद माना जाता है। लेकिन अब सिर्फ ज्वेलरी खरीदना ही एकमात्र ऑप्शन नहीं रह गया है। बाजार में Gold Receipt, Digital Gold, Gold ETF और अलग-अलग Gold Schemes जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इनमें क्या फर्क है और किसमें निवेश करना बेहतर हो सकता है?
क्या है Gold Receipt?
Gold Receipt को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद भी कहा जाता है। इसमें निवेशक एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाली गोल्ड यूनिट खरीदता है, जिसके बदले उसे तय मात्रा के सोने का डिजिटल प्रूफ मिलता है।
यह सिस्टम National Stock Exchange और Multi Commodity Exchange of India जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसमें निवेशक चाहें तो बाद में फिजिकल गोल्ड भी ले सकते हैं। इसे सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट ऑप्शन माना जाता है।
Digital Gold क्या होता है?
डिजिटल गोल्ड में आप मोबाइल ऐप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 100 रुपये जितनी छोटी रकम से भी सोना खरीद सकते हैं। कई फिनटेक ऐप और ज्वेलरी प्लेटफॉर्म यह सुविधा देते हैं। हालांकि Digital Gold अभी पूरी तरह SEBI या RBI जैसे रेगुलेटर के दायरे में नहीं आता, इसलिए इसमें थोड़ा अतिरिक्त जोखिम माना जाता है।
Gold ETF क्या है और कैसे अलग है?
Gold ETF शेयर बाजार में ट्रेड होने वाला एक फंड है, जो सोने की कीमत को ट्रैक करता है। इसमें निवेश करने के लिए डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट जरूरी होता है।
Gold ETF में निवेशक सीधे सोना नहीं खरीदता, बल्कि फंड की यूनिट खरीदता है। इसकी कीमत बाजार में सोने के भाव के साथ ऊपर-नीचे होती रहती है। यह निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय ऑप्शन बन चुका है क्योंकि इसमें शुद्धता और स्टोरेज की चिंता नहीं रहती।
Gold Scheme क्या होती है?
गोल्ड स्कीम आमतौर पर ज्वेलरी कंपनियों द्वारा चलाई जाती है। इसमें ग्राहक हर महीने तय रकम जमा करता है और बाद में उस रकम से सोने के गहने खरीद सकता है। कुछ स्कीम में बोनस या अतिरिक्त छूट भी मिलती है। हालांकि यह निवेश से ज्यादा सेविंग और ज्वेलरी खरीदने की योजना मानी जाती है।
किसके लिए कौन-सा ऑप्शन सही?
- अगर आप ट्रेडिंग और निवेश चाहते हैं तो Gold ETF बेहतर माना जाता है।
- कम रकम से शुरुआत करनी हो तो Digital Gold आसान विकल्प है।
- भविष्य में ज्वेलरी खरीदने का प्लान है तो Gold Scheme उपयोगी हो सकती है।
- एक्सचेंज आधारित सुरक्षित डिजिटल गोल्ड चाहिए तो Gold Receipt बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
difference between gold receipt and gold ETF, digital gold vs gold ETF india, what is gold receipt investment, gold receipt meaning in hindi, gold ETF investment explained, digital gold investment risks, gold scheme vs gold ETF, best way to invest in gold india, gold receipt vs physical gold, how to invest in gold ETF india, digital gold vs physical gold, gold investment options in india, sovereign gold bond vs gold ETF, gold saving schemes by jewellers, online gold investment india, SEBI regulated gold investment options, gold ETF benefits and risks, digital gold safety and regulation, electronic gold receipt explained, MCX gold receipt trading, NSE gold receipt investment, gold mutual fund vs gold ETF, gold investment for beginners india, safest gold investment option, how gold ETF works, difference between digital gold and gold schemes, best gold investment in 2026, long term gold investment india, gold trading and investment guide, gold financial products explained#Gold #Receipt #Digital #Gold #Gold #ETF #Gold #Scheme #इनम #कय #ह #अतर #और #आपक #लए #कय #सह1778767859












