\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Stock in Focus: शेयर बाजार में बुधवार को रिकवरी देखने को मिल रही है। सुबह की गिरावट के बाद दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के बीच रडार पर फार्मा सेक्टर की कंपनी- साकार हेल्थकेयर लिमिटेड (Sakar Healthcare Limited) है।

सम्बंधित ख़बरें

दोपहर 12:06 बजे तक शेयर एनएसई पर 6.64% या 37.85 रुपये चढ़कर 607.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शेयर में तेजी के पीछे कंपनी द्वारा जारी किए गए मजबूत तिमाही नतीजे हैं।

Q4FY26 और पूरे FY26 का कंसोलिडेट नबंर्स बताते हुए कंपनी ने बताया कि Q4FY26 में कंपनी की ऑपरेशंस से आय बढ़कर 71.09 करोड़ रुपये रही, जो Q4FY25 में 50.24 करोड़ रुपये थी। यानी सालाना आधार पर 42% की बढ़ोतरी हुई। वहीं ग्रॉस प्रॉफिट 20% बढ़कर 42.71 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन घटकर 60% रह गया, जो पिछले साल 71% था।

कंपनी का EBITDA Q4FY26 में 67% बढ़कर 26.23 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 31% से बढ़कर 37% हो गया। वहीं कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 91% की जोरदार बढ़त के साथ 11.02 करोड़ रुपये पहुंच गया। PAT मार्जिन भी 11% से बढ़कर 16% हो गया।

पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो कंपनी की कुल आय 42% बढ़कर 251.73 करोड़ रुपये रही, जो FY25 में 177.58 करोड़ रुपये थी। ग्रॉस प्रॉफिट 35% बढ़कर 128.45 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 39% बढ़कर 68.88 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का मुनाफा 74% बढ़कर 30.48 करोड़ रुपये हो गया। FY26 में PAT मार्जिन 10% से बढ़कर 12% हो गया।

बिजनेस अपडेट

कंपनी ने बताया कि Q4 और FY26 के दौरान कंपनी ने ऑन्कोलॉजी (कैंसर) से जुड़े 60 से ज्यादा बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट पूरे किए, जबकि 35 से अधिक डील्स पर अभी बातचीत जारी है। कंपनी ने दुनियाभर में 250 डोजियर शेयर किए हैं, जिनमें से 125 जमा किए जा चुके हैं और 12 को रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मार्केटिंग अप्रूवल मिल चुका है।

कंपनी द्वारा विकसित 32 ऑन्कोलॉजी प्रोडक्ट्स में से 21 के डोजियर शेयर किए गए, जिनमें 11 डोजियर को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें Abiraterone, Imatinib, Tamoxifen, Capecitabine, Gemcitabine, Carboplatin, Irinotecan और Docetaxel जैसे कैंसर दवाओं के प्रोडक्ट शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर प्रोजेक्ट्स Accord-Intas, Torrent UK & Germany, Emcure, Glenmark और Zydus जैसी कंपनियों के साथ जारी हैं। इनमें से 4 प्रोजेक्ट्स को साइट वेरिएशन अप्रूवल भी मिल चुका है, जिनमें 2 UK और 2 यूरोपियन यूनियन (EU) से हैं।

Sakar Healthcare share price, Sakar Healthcare Q4FY26 results, pharma stock rally today, oncology pharma company india, Sakar Healthcare profit growth, Sakar Healthcare EBITDA growth, pharma stocks in focus, small cap pharma stocks india, cancer drug company india, oncology products approvals, Sakar Healthcare latest news, NSE pharma shares, pharma company quarterly results, stock market news india, pharma sector stocks today, Sakar Healthcare FY26 performance, oncology business contracts, pharma export company india, cancer medicine manufacturing india, pharmaceutical company earnings, indian pharma stocks rally, healthcare stocks india, multibagger pharma stocks, Sakar Healthcare PAT growth, oncology dossier approvals, indian stock market updates, pharma company global expansion, Accord Intas technology transfer, Glenmark Zydus oncology projects, pharma industry news india#मजबत #नतज #क #बद #इस #फरम #शयर #म #आई #जरदर #तज #परतशत #स #जयद #उछल #शयर #परफट #उछल1778797470

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.