\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

मुंबई में आज से ऑटो, टैक्सी और निजी कार से सफर करना जेब पर भारी पड़ने वाला है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है। नई दरें 14 मई की रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं, जिसके बाद मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी अब 84 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिलेगी। कल तक यही गैस 82 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।

कीमतों में हुई इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। महानगर गैस के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने गैस खरीदने की लागत बढ़ा दी है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी कंपनी पर बोझ डाला है। एमईएल के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता की वजह से यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है।

मुंबई के करीब 12 लाख वाहन मालिकों को झटका

इस फैसले का सीधा झटका मुंबई के करीब 12 लाख वाहन मालिकों को लगा है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले 4.7 लाख ऑटो रिक्शा और 1.6 लाख टैक्सियों के लिए अब गाड़ी चलाना महंगा हो गया है। इसके अलावा करीब 5 लाख निजी कार मालिक भी इस बढ़ोतरी की चपेट में आएंगे। ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।

मुंबई की टैक्सी यूनियन के एक पदाधिकारी ने संकेत दिया है कि वे जल्द ही किराए में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग करेंगे, जबकि ऑटो यूनियन 1 रुपये किराया बढ़ाने के पक्ष में है।

सरकारी बसों का भी बढ़ सकता है किराया

सड़क परिवहन के अलावा पब्लिक बसों के परिचालन पर भी इसका साया मंडरा रहा है। बेस्ट (BEST) और एमएसआरटीसी (MSRTC) जैसी संस्थाओं की हजारों बसें सीएनजी पर ही चलती हैं, जिससे आने वाले दिनों में आम यात्रियों के लिए बस किराया बढ़ने की संभावना पैदा हो गई है।

हालांकि, पीएनजी (PNG) का इस्तेमाल करने वाले 31 लाख परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Mumbai CNG price hike, CNG price in Mumbai, MGL CNG rates, Mumbai auto taxi fare, CNG price increase today, Mumbai news, CNG rates May 2026, Mahanagar Gas Limited, Mumbai transport news, auto fare hike Mumbai, taxi fare hike Mumbai, BEST bus fare, MSRTC bus fare, fuel price hike, Mumbai vehicle owners, CNG vehicles Mumbai, Mumbai traffic news, gas price hike India, petrol diesel alternative, public transport Mumbai, Mumbai commuters, inflation news India, energy prices, Middle East tension impact, rupee vs dollar, Mumbai latest updates, PNG prices Mumbai, domestic gas prices, MMR CNG rates, transport cost increase#दध #क #बद #CNG #भ #हआ #महग #महनगर #गस #न #परत #कल #बढए #दम #अब #इतन #करन #हग #खरच1778845348

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.