\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

भारत के अमृतसर से महज 50 किलोमीटर दूर बसा यह ऐतिहासिक शहर लाहौर, दशकों तक कट्टर इस्लामीकरण के शिकंजे में रहने के बाद अब अपनी पुरानी जड़ों की ओर लौट रहा है। लाहौर प्रशासन ने पिछले दो महीनों के अदर 9 प्रमुख जगहों के इस्लामी नाम बदलकर उन्हें पुराने हिंदू और ब्रिटिश काल के मूल नामों पर बहाल कर दिया है।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Pakistan Today और Pro Pakistani के मुताबिक इस बड़े बदलाव के तहत अब ‘इस्लामपुरा’ को आधिकारिक रूप से अपने पुराने नाम ‘कृष्णनगर’ और ‘बाबरी मस्जिद चौक’ को ‘जैन मंदिर चौक’ के नाम से जाना जाएगा। शहर में इन पुराने नामों के नए बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस ऐतिहासिक बदलाव के खिलाफ वहां किसी भी कट्टरपंथी संगठन ने कोई विरोध प्रदर्शन या मोर्चा नहीं खोला है।

Pro Pakistani वेबसाइट का स्क्रीनशॉट
Pakistan Today वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

इन 9 जगहों को मिले अपने पुराने नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाहौर नगर निगम के रिकॉर्ड और सड़कों पर अब इतिहास दर्ज हो चुका है। इसके तहत इस्लामपुरा को कृष्णनगर, सुजतनगर को संतनगर और मौलाना जफर चौक को लक्ष्मी चौक का नाम वापस मिला है।

इसी तरह बाबरी मस्जिद चौक अब जैन मंदिर चौक, मुस्तफाबाद अब धर्मपुरा, और सर आगा खान चौक अब डेविस रोड कहलाएगा। इसके अलावा अल्लामा इकबाल रोड को जेल रोड, फातिमा जिन्ना रोड को क्वींस रोड और बाग-ए-जिन्ना को फिर से लॉरेंस रोड का पुराना नाम दे दिया गया है।

विरासत की बहाली से लोग खुश

लाहौर की बीकनहाउस यूनिवर्सिटी के लेक्चरर साद मलिक इस फैसले को एक बेहद सुखद बदलाव मानते हैं। साद मलिक कहते हैं कि प्रशासन ने अपने कागजों में भले ही इसका नाम मौलाना जफर अली चौक कर दिया था, लेकिन मेरे और मेरे पिता जैसे कई लोगों के लिए यह हमेशा से लक्ष्मी चौक ही रहा। यह नाम हमारी उस साझी विरासत का हिस्सा है, जिसका जफर अली खान से कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं, जैन मंदिर के पास अनारकली इलाके के रहने वाले मौलाना वाजिद कादरी का मानना है कि इस्लाम को किसी मंदिर या गुरुद्वारे से कोई दिक्कत नहीं है। मौलाना वाजिद कादरी कहते हैं कि 1990 के दशक में जैन मंदिर चौक का नाम बदलकर बाबरी मस्जिद चौक करना महज एक सियासी फैसला था। हमने कभी इसे बाबरी मस्जिद चौक नहीं कहा। हमें समझना होगा कि जिन पूर्वजों ने ये हिंदू नाम रखे थे, वे भी मुसलमान ही थे और इससे उनके ईमान पर कोई आंच नहीं आई थी।

pakistan punjab province name change, Lahore historic names, Lahore renamed places, Krishna Nagar Lahore, Jain Mandir Chowk Lahore, Lahore old names restored, Pakistan historical places, Lahore heritage news, Pakistan Hindu names return, Lahore city rename, Islampura Krishna Nagar, Lahore latest news, Pakistan cultural heritage, Lahore Hindu history, Lahore British era names, Pakistan viral news, Lahore administration decision, Lahore name change controversy, Pakistan heritage restoration, Lahore old identity, Lahore news Hindi#लहर #न #बदल #इन #इलक #क #नम #इसलमपर #फर #बन #कषणनगर #लकषम #चक #और #जन #मदर #चक #क #नम #भ #शमल1779010844

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.