\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Stock in Focus: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच सूर्या रोशनी लिमिटेड (Surya Roshni Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। ईटी एज इनसाइट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि कंपनी अपने दो बड़े कारोबारों- लाइटिंग और स्टील पाइप को अलग करने यानी डीमर्जर की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

सम्बंधित ख़बरें

शेयरों में उछाल

कंपनी का स्टॉक कुछ ही वक्त में 200 रुपये के दायरे से निकलकर 250 रुपये के करीब पहुंच गया है। स्टॉक मार्केट के कई पुराने खिलाड़ी इस तेजी को ‘वैल्यू अनलॉकिंग’ के संकेत के रूप में देख रहे हैं। अगर कंपनी अपने दोनों बिजनेस को अलग-अलग स्वतंत्र यूनिट में बांटती है, तो इससे शेयरधारकों के लिए छिपी हुई कीमत सामने आ सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Surya Roshni Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 2:08 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 1.03% या 2.55 रुपये गिरकर 244.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

डीमर्जर से क्या बदलेगा?

लाइटिंग और स्टील पाइप, दोनों ही बिल्कुल अलग बिजनेस हैं। लाइटिंग सेगमेंट जहां कंज्यूमर मांग पर टिका है, वहीं स्टील पाइप का सीधा संबंध कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रीयल साइकल से है।

Surya Roshni Q4FY26 Preview

ब्रोकरेज IDBI Capital की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की आय में सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी का अनुमान है, जिसमें स्टील पाइप कारोबार का अहम योगदान रहने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का रेवेन्यू करीब 24.4% बढ़कर ₹23,983 करोड़ तक पहुंच सकता है। वहीं, नेट प्रॉफिट में लगभग 55.1% की तेजी के साथ यह ₹1,235 करोड़ रहने का अनुमान जताया गया है। EBITDA भी 35.7% की बढ़त के साथ करीब ₹1,967 करोड़ तक पहुंच सकता है।

ब्रोकरेज ने बताया कि Q4FY26 नतीजों के दौरान निवेशकों का फोकस कंपनी के भविष्य से जुड़े कई अहम संकेतों पर रहेगा। ब्रोकरेज IDBI Capital के मुताबिक बाजार खास तौर पर कंपनी की कैपेसिटी बढ़ाने की योजनाओं, LCD कारोबार में प्राइस ट्रेंड और पाइप बिजनेस की मांग को लेकर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर नजर रखेगा।

Surya Roshni, Surya Roshni share price, Surya Roshni demerger, demerger news, lighting business demerger, steel pipe business, stock in focus, small cap stock news, Surya Roshni Q4 results, Q4FY26 preview, IDBI Capital, stock market news, value unlocking stock, lighting sector stock, pipe sector stock, steel pipe demand, capacity expansion, multibagger stock, Indian stock market, Surya Roshni latest news#डमरजर #क #अटकल #स #इस #सटक #म #बढ #हलचल #लइटग #और #पइप #करबर #अलग #हन #क #चरच #तज1779054987

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.