\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Special FD vs Normal FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी उन निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है, जो सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं। लेकिन अब बैंक सिर्फ पारंपरिक एफडी तक सीमित नहीं हैं। 

जब आप बैंकों के वेबसाइट पर या बैंक जाकर एफडी के बारे में पता करते हैं तो आपको सामान्य एफडी के अलावा एक स्पेशल एफडी का भी ऑप्शन मिलता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर नॉर्मल एफडी और स्पेशल एफडी में क्या अंतर होता है?

सम्बंधित ख़बरें

बढ़ते कंपीटिशन के बीच कई बैंक खास अवधि, अलग इंवेस्टर क्लास और यहां तक कि ग्रीन थीम वाले एफडी प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। मई 2026 तक बैंकों में एफडी पर ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.50% से 8.30% तक हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिक कुछ स्कीम में 8.80% तक रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

छह महीने से कम अवधि वाले डिपॉजिट पर आमतौर पर साधारण ब्याज मिलता है, जबकि लंबी अवधि के FD में ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है। इससे निवेशकों को ब्याज पर भी ब्याज का फायदा मिलता है।

Special FD vs Normal FD: कहां ज्यादा फायदा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI Amrit Vrishti नाम से 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम चलाती है। यह तय अवधि वाली योजना है। बैंक के मुताबिक, यह स्कीम समान अवधि के सामान्य FD से ज्यादा ब्याज देती है।

इस योजना में कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। ग्राहक इसे शाखा, YONO ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए खोल सकते हैं।

इसके अलावा SBI WeCare योजना खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाई गई है। पांच साल या उससे ज्यादा अवधि वाले डिपॉजिट पर यह योजना सामान्य FD दरों से 0.60% अतिरिक्त रिटर्न देती है। यह स्कीम रिटायर लोगों को स्थिर आय देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

444 और 555 दिन वाले FD क्यों ला रहे बैंक?

बैंक ऑफ बड़ौदा की 444-दिन वाली स्पेशल FD भी बाजार में चर्चा में है। इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक ब्याज मिल रहा है।

इंडस्ट्री जानकारों का कहना है कि बैंक 400, 444 या 555 दिन जैसी अलग अवधि वाली स्कीम इसलिए लाते हैं ताकि पूरी FD बुक की दरें बदले बिना ज्यादा डिपॉजिट आकर्षित किए जा सकें।

अब ग्रीन FD पर भी बैंकों का जोर

बैंक अब Green Fixed Deposit जैसे प्रोडक्ट भी पेश कर रहे हैं। इन योजनाओं में जमा राशि का इस्तेमाल पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में किया जाता है।

RBI के ग्रीन डिपॉजिट फ्रेमवर्क के तहत यह पैसा रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन बिल्डिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में लगाया जाता है।

HDFC Bank, Federal Bank, Union Bank of India, HSBC India, DBS Bank India और IndusInd Bank जैसे कई बैंक ग्रीन FD ऑफर कर रहे हैं। SBI का Green Rupee Term Deposit 1,111 दिन, 1,777 दिन और 2,222 दिन जैसी अलग अवधि में उपलब्ध है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

ऊंची FD दरों की बात करें तो स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी आगे हैं। Suryoday Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank 8.10% तक ब्याज दे रहे हैं।

इसके अलावा Jana Small Finance Bank, Equitas Small Finance Bank और Ujjivan Small Finance Bank भी आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। निजी क्षेत्र के Bandhan Bank, DCB Bank, RBL Bank और IDFC FIRST Bank भी बड़े बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Special FD vs Normal FD, difference between special FD and normal FD, SBI Amrit Vrishti FD scheme, best FD interest rates 2026, highest FD interest rates in India, special fixed deposit schemes, SBI WeCare FD scheme details, 444 days FD scheme benefits, green fixed deposit schemes India, Green FD explained Hindi, FD investment options 2026, senior citizen FD rates 2026, best bank FD schemes India, normal FD vs special FD comparison, fixed deposit latest news, SBI special FD interest rate, Bank of Baroda 444 days FD, small finance bank FD rates, highest FD returns for senior citizens, safe investment options in India, FD schemes with highest returns, compound interest in fixed deposit, HDFC Green FD, RBI green deposit framework, top FD schemes for investors, fixed deposit news Hindi, special FD benefits Hindi, FD rates comparison India, best fixed deposit plans 2026, long term FD investment options#Special #Normal #दन #म #कय #ह #फरक #जन #कह #जयद #फयद1779058650

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.