Vodafone Idea Share: देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी, वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल में बताया था कि मार्च तिमाही में कंपनी ने 51,986 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। इससे पिछली दिसंबर तिमाही में कंपनी को 5,284 करोड़ रुपये और एक साल पहले समान तिमाही में 7,167 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
अब ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर अचानक से वोडाफोन आइडिया घाटे से मार्च तिमाही में पॉजिटिव में कैसे आ गई?
कैसा आया प्रॉफिट?
बता दें कि कंपनी यह मुनाफा ऑपरेशनल प्रदर्शन से ज्यादा एकमुश्त अकाउंटिंग गेन की वजह से आया। कंपनी ने AGR यानी Adjusted Gross Revenue देनदारियों के रिवैल्यूएशन के बाद 57,491 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल आइटम्स को अपने नतीजों में शामिल किया।
AGR देनदारी दोबारा तय होने से मिला बड़ा फायदा
Vodafone Idea ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक उसकी 80,502 करोड़ रुपये की वित्तीय देनदारी को हटाकर नई देनदारी 24,880 करोड़ रुपये तय की गई। यह भविष्य में होने वाले भुगतान की वर्तमान वैल्यू पर आधारित है।
कंपनी के मुताबिक, इस बदलाव और अन्य संबंधित प्रावधानों के असर से कुल 55,622 करोड़ रुपये का फायदा Profit & Loss खाते में जोड़ा गया।
दरअसल, दूरसंचार विभाग यानी DoT ने 27 जनवरी को बताया था कि 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी की AGR देनदारी 87,695 करोड़ रुपये है, जिसका दोबारा रिव्यू होना था। बाद में 30 अप्रैल को Vodafone Idea को भेजे गए मैसेज में AGR बकाया को घटाकर 64,046 करोड़ रुपये कर दिया गया।
अगले 10 साल तक किस्तों में होगा भुगतान
कंपनी को संशोधित AGR बकाया के तहत मार्च 2032 से मार्च 2035 तक हर साल न्यूनतम 100 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद मार्च 2036 से मार्च 2041 तक हर साल 10,608 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा FY18 और FY19 के Spectrum Usage Charges के तहत 609 करोड़ रुपये और ब्याज भी देना होगा। यह राशि मार्च 2026 से मार्च 2031 के बीच छह किस्तों में चुकाई जाएगी। कंपनी मार्च 2026 में पहली 124 करोड़ रुपये की किस्त जमा कर चुकी है।
ऑपरेशनल मोर्चे पर भी सुधार
मार्च तिमाही में Vodafone Idea का रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़कर 11,332 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 4.9 फीसदी बढ़कर 4,889 करोड़ रुपये पहुंच गया।
कंपनी का ARPU बढ़कर 190 रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 175 रुपये था। कंपनी ने इसे ग्राहकों के अपग्रेड और बेहतर 4G इस्तेमाल का असर बताया।
Vodafone Idea ने कहा कि उसने 4G कवरेज के दायरे में 4.82 करोड़ अतिरिक्त आबादी को जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि निवेश योजना पूरी होने के बाद 17 सर्किल में 4G कवरेज 95 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी।
ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस
UBS ने शेयर पर ‘Neutral’ रेटिंग के साथ 12.40 रुपये का टारगेट दिया है। Citi ने 14 रुपये और Macquarie ने 9 रुपये का लक्ष्य रखा है।
Vodafone Idea share news, Vodafone Idea profit reason, Vodafone Idea AGR relief, Vodafone Idea Q4 results 2026, Vodafone Idea latest news, Vodafone Idea profit explained, Vodafone Idea share target, Vodafone Idea stock analysis, Vodafone Idea AGR dues, Vodafone Idea quarterly results, Vodafone Idea exceptional gain, Vodafone Idea revenue growth, Vodafone Idea EBITDA, Vodafone Idea ARPU growth, Vodafone Idea 4G expansion, Vodafone Idea stock target price, Vodafone Idea March quarter profit, Vodafone Idea debt news, Vodafone Idea telecom news, Vodafone Idea share price outlook, why Vodafone Idea profit increased, Vodafone Idea AGR reassessment, Vodafone Idea latest update Hindi, Vodafone Idea share analysis Hindi, Vodafone Idea investment news#Vodafone #Idea #क #करड #क #मनफ #कस #हआ #जनए #बरकरज #न #कतन #दय #टरगट #परइस1779080612












