Small Cap IT Stock: सोमवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच 772.71 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है।
दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने Phoenix.AI नाम का नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो कंपनियों के पुराने और भारी-भरकम सॉफ्टवेयर सिस्टम को तेजी से आधुनिक क्लाउड-बेस्ड माइक्रोसर्विस आर्किटेक्चर में बदलने में मदद करेगा। कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म आईटी मॉडर्नाइजेशन का समय 80% तक घटा सकता है और लागत को 50% तक कम कर सकता है।
Phoenix.AI पूरे प्रोसेस को ऑटोमेट करता है, जिसमें पुराने कोड का एनालिसिस, उसे छोटे माइक्रोसर्विस में बदलना, टेस्टिंग, एरर सुधार और क्वालिटी चेक शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म पहले से एक बड़े अमेरिकी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर क्लाइंट के लिए इस्तेमाल हो रहा है, जहां 40 लाख से ज्यादा लाइनों वाले पुराने कोड को Microsoft .NET Core और क्लाउड-नेटिव माइक्रोसर्विस सिस्टम में बदला जा रहा है।
यह प्रोजेक्ट खरीद, प्रोडक्शन, सेल्स और अन्य बिजनेस मॉड्यूल्स को कवर करता है। कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन निरंजन चिंताम ने कहा कि Phoenix.AI एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन के तरीके को पूरी तरह बदल देगा, क्योंकि अब AI केवल सहायक टूल नहीं बल्कि पूरे इंजीनियरिंग और डिलीवरी सिस्टम का मुख्य हिस्सा बन चुका है।
Kellton Tech Solutions Share Price
कंपनी का शेयर आज दोपहर 12:47 बजे तक एनएसई पर 3.25% या 0.49 रुपये गिरकर 14.58 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 2.92% या 0.44 रुपये गिरकर 14.64 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Kellton Tech Solutions के बारे में
यह एक AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी है, जो दुनिया भर की कंपनियों को उनके पुराने आईटी सिस्टम को आधुनिक क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म में बदलने में मदद करती है। कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने, पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को माइक्रोसर्विस आर्किटेक्चर में बदलने और ऑटोमेशन को तेज करने पर काम करती है।
कंपनी के पास उत्तर अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया में 2,000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स की टीम है। कंपनी क्लाउड, डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म और डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में सर्विस देती है।
Kellton Tech share, Kellton Tech Solutions, small cap IT stock, AI platform launch, Phoenix AI platform, AI based modernization, cloud native microservices, software modernization, AI tech company India, small cap AI stock, IT stock news, AI transformation platform, enterprise software modernization, legacy system upgrade, Microsoft .NET Core migration, AI automation platform, Indian IT company AI, cloud transformation stock, digital transformation company, AI driven enterprise solutions, stock market news, small cap stock in focus, AI software company, Kellton Tech latest news, AI stock India, technology stock news, enterprise AI platform, software migration AI, multibagger IT stock, IT company latest update#इस #समल #कप #आईट #कपन #न #लनच #कय #पलटफरम #तज #हग #कम #रडर #पर #स #कम #वल #य #शयर1779121273












