Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर पड़ना जारी है। आज यानी शनिवार 23 मई को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए है।
ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये से महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अन्य शहरों में क्या है तेल का लेटेस्ट रेट?
- मुंबई में पेट्रोल 107.56 रुपये और डीजल 94.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- कोलकाता में पेट्रोल 110.57 रुपये और डीजल 96.04 रुपये पहुंच गया है।
- चेन्नई में पेट्रोल 104.54 रुपये और डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 100.38 रुपये और डीजल 92.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- नोएडा में पेट्रोल 98.78 रुपये और डीजल 93.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
महंगाई की यह मार पिछले दस दिनों में तीसरी बार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे बदलावों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 मई को इनकी कीमतों में तीन-तीन रुपये का इजाफा किया गया था।
इसके बाद 19 मई को भी दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह पिछले दस दिनों के भीतर ही तेल के दाम कुल मिलाकर करीब पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।
कीमतों में हो रही इस लगातार वृद्धि के बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आम जनता को आश्वस्त करने की कोशिश की है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त है और तेल की सप्लाई पूरी तरह से स्थिर है।
पैनिक बाइंग ना करें लोग- सरकार
सरकार ने नागरिकों से पैनिक बाइंग यानी डर के कारण जरूरत से ज्यादा तेल न खरीदने की अपील की है। मंत्रालय के अनुसार, लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी जरूरत के हिसाब से ही तेल खरीदें।
मंत्रालय ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर फिलहाल भीड़ देखी जा रही है, लेकिन प्रशासन इसे कंट्रोल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार सप्लाई चेन पर नजर बनाए हुए हैं और आपस में तालमेल बिठाकर तेल वितरण को सुचारू बनाने में जुटी हैं।
Petrol Diesel Price Hike, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Fuel Price Hike India, Petrol Diesel Rates Delhi, Oil Price Increase, Middle East Tensions Oil, Crude Oil Price Impact, India Fuel Prices, Petrol Diesel News, Fuel Price Hike 2026, Delhi Petrol Price, Delhi Diesel Price, Petrol Price Increase, Diesel Price Increase, Oil Marketing Companies, Petrol Diesel Latest Update, Fuel Inflation India, Petrol Diesel Costlier, Fuel Price News Hindi, Petrol Rate Today, Diesel Rate Today, Indian Oil Prices, Oil Supply India, Petrol Diesel Price News, Crude Oil News, Fuel Price Surge, India Oil Supply, Petrol Diesel Update Hindi, Oil Ministry India#आज #स #फर #महग #हआ #तल #दन #म #तसर #बर #बढ #पटरल #और #डजल #क #दम #चक #कर #नए #रटस1779564389












