Coal India Share: सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) के शेयर में आज 6% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि खबर लिखे जानें तक सुबह 10:36 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 2.15% या 9.85 रुपये गिरकर 448.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.16% या 9.90 रुपये टूटकर 448.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
स्टॉक में आज यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने बताया कि सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में 2% तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है।
5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की तैयारी
कंपनी ने मंगलवार 26 मई की फाइलिंग में बताया था कि सरकार शुरुआती तौर पर 6.16 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी, जो कंपनी की कुल चुकता इक्विटी पूंजी का 1% है।
इसके साथ ही सरकार के पास अतिरिक्त 6.16 करोड़ शेयर बेचने का ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन भी रहेगा। अगर पूरा 2% हिस्सा बिकता है, तो सरकार को 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं।
आज से खुला OFS
गैर-रिटेल निवेशकों के OFS आज से खुल चुका है। वहीं रिटेल निवेशक, पात्र कर्मचारी और गैर-रिटेल निवेशकों के अनअलॉटेड बिडर्स 29 मई को इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इस बीच, 28 मई को बकरीद के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे।
सरकार के पास अब भी 63% से ज्यादा हिस्सेदारी
31 मार्च 2026 तक सरकार के पास कोल इंडिया में 63% से ज्यादा हिस्सेदारी थी। कंपनी ने कहा कि शेयर बिक्री बीएसई और एनएसई पर सेबी के OFS नियमों के तहत अलग विंडो मैकेनिज्म के जरिए होगी।
बाजार में बिकवाली के दबाव के बीच ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 16 लाख कोल इंडिया शेयरों का ब्लॉक डील भी हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्लोर प्राइस में बड़ा डिस्काउंट और बड़ी हिस्सेदारी बिक्री की वजह से निवेशकों ने मुनाफावसूली की।
coal india share price, coal india ofs, coal india stake sale, coal india shares fall, government stake sale coal india, coal india stock news, coal india latest news, coal india share crash, coal india offer for sale, coal india ofs 2026, coal india stock market news, coal india share price today, coal india block deal, coal india government holding, coal india stock update, coal india investor news, coal india market reaction, coal india discount share sale, coal india psu stock, coal india stock analysis, government selling stake in coal india, coal india share decline, coal india bse news, coal india nse update, psu stock news india, coal india investors reaction, coal india share target, coal india market cap, indian stock market news, coal india latest updates#स #जयद #गर #कल #इडय #क #शयर #OFS #क #जरए #कपन #बच #रह #ह #परतशत #तक #हससदर #डटलस1779877977












