\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Dividend Stock: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच फार्मा सेक्टर की कंपनी, लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Lincoln Pharmaceuticals Ltd) का स्टॉक निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने Q4 रिजल्ट के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। चलिए जानते हैं हर शेयर पर आपको कितना फायदा होगा?

Lincoln Pharmaceuticals Q4FY26 Results

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2026 में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 87.89 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 82.35 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की ऑपरेशंस से आय 9.10% बढ़कर 704.48 करोड़ रुपये रही। EBITDA भी बढ़कर 131.14 करोड़ रुपये पहुंच गया और EPS 43.88 रुपये प्रति शेयर रहा। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 115.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

31 मार्च 2026 तक FIIs की हिस्सेदारी बढ़कर 5.20% हो गई, जबकि DIIs की हिस्सेदारी 1.08% रही। कंपनी ने यह भी बताया कि वो अगले तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी कार्डियक, डायबिटिक, डर्मेटोलॉजी और ENT सेगमेंट में विस्तार के साथ नए बाजारों में एंट्री पर फोकस कर रही है।

कंपनी के डायरेक्टर मुंजाल पटेल ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा कि FY26 कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ वाला साल रहा, जिसमें बेहतर डिमांड, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और लगातार अच्छे प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करने और रिसर्च व मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है। 

Lincoln Pharmaceuticals Dividend

Q4 रिजल्ट के साथ-साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए हर शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। हालांकि अभी कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। 

Lincoln Pharmaceuticals Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 9:26 बजे तक एनएसई पर 10.95% या 83.05 रुपये टूटकर 675.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और बीएसई पर स्टॉक 10.37% या 78.65 रुपये गिरकर 679.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

lincoln pharmaceuticals share price, lincoln pharmaceuticals dividend, lincoln pharmaceuticals q4 results, pharma stocks india, dividend stocks india, lincoln pharma stock news, lincoln pharmaceuticals fy26 results, lincoln pharma latest news, pharmaceutical sector stocks, lincoln pharmaceuticals earnings, lincoln pharma dividend announcement, lincoln pharmaceuticals revenue growth, lincoln pharma net profit, pharma company dividend stock, stock in focus india, lincoln pharma share analysis, indian pharma stocks, lincoln pharmaceuticals eps, lincoln pharmaceuticals ebitda, pharma sector investment india, multibagger pharma stock, lincoln pharmaceuticals investor news, healthcare stocks india, lincoln pharmaceuticals expansion plans, pharma stocks with dividend, lincoln pharma financial results, indian stock market news, best dividend paying pharma stocks, lincoln pharmaceuticals target, fii holding in lincoln p#Dividend #Stock #नतज #क #सथ #इस #फरम #कपन #न #कय #डवडड #क #ऐलन #जन #हर #शयर #पर #कतन #हग #फयद1780150412

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.