PC Jeweller Share: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के स्टॉक में बंपर रैली देखने को मिली है। शेयर में आज 15% की तेजी आई है। हालांकि सुबह 11:18 बजे तक शेयर एनएसई पर 8.59% या 0.79 रुपये चढ़कर 9.99 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 8.36% या 0.77 रुपये की तेजी के साथ 9.98 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
क्यों आई आज शेयर में तेजी?
स्टॉक में आज यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम की वजह से आई है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:08 बजे तक कंपनी के 1,64,90,082 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
बीएसई पर आज यह शेयर 9.48 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 10.48 रुपये को टच कर लिया है।
चौथी तिमाही में मुनाफा 61% बढ़ा
हाल ही में कंपनी ने अपने एक फाइलिंग में बताया था कि PC Jeweller का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 61.3% बढ़कर 152.9 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.8 करोड़ रुपये था।
कंपनी की ऑपरेशंस से आय 32.7% बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 699 करोड़ रुपये थी। कंपनी के मुताबिक, घरेलू कारोबार से रेवेन्यू में करीब 33% की बढ़त हुई, जबकि प्रॉफिट बिफोर टैक्स लगभग 59% बढ़ा।
EBITDA बढ़ा, लेकिन मार्जिन घटा
ऑपरेशनल स्तर पर EBITDA 13% बढ़कर 164 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 145 करोड़ रुपये था।
हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 17.6% रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 20.7% था। कंपनी ने इसका कारण ऑपरेटिंग लेवरेज और लागत संरचना में बदलाव बताया।
पूरे साल में 80% उछला PAT
FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 49% बढ़कर 3,353 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 2,243 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कंपनी का PAT 80% बढ़कर 705 करोड़ रुपये हो गया। FY25 में यह 392 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि यह आंकड़ा टैक्स रिफंड और उससे जुड़े ब्याज जैसे एक्सेप्शनल आइटम्स को छोड़कर है।
pc jeweller share price, pc jeweller stock rally, pc jeweller shares surge, pc jeweller q4 results, jewellery stocks india, pc jeweller latest news, pc jeweller profit jump, pc jeweller revenue growth, pc jeweller stock news, stock market news india, jewellery sector stocks, pc jeweller quarterly results, pc jeweller trading volume, pc jeweller nse share price, pc jeweller bse share price, multibagger penny stock india, pc jeweller ebitda, pc jeweller pat growth, jewellery retail stocks, indian stock market updates, pc jeweller investor news, gold jewellery company india, pc jeweller share analysis, penny stocks in focus, pc jeweller fy26 results, indian jewellery market, stocks in focus today, smallcap stocks india, pc jeweller business growth, share market today india#ससत #करबर #क #बच #उछल #य #जवलर #सटक #कछ #ह #घट #म #हआ #करड #इकवट #शयर #म #टरड1780216690












