\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

उबर के एक रिक्रूटर ने हाल ही में एक ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया है जो सुनने में बिल्कुल अजीब लगता है। कंपनी में एक कैंडिडेट ने जॉब ऑफर लिया और साथ ही लैपटॉप भी ले लिया लेकिन जॉइनिंग के दिन अचानक पूरी तरह गायब हो गया।

उबर के प्रिंसिपल रिक्रूटर, रघु तेननेटी ने LinkedIn पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कॉल करने पर कैंडिडेट का नंबर मौजूद नहीं दिखा और लिंक्डइन प्रोफाइल भी गायब हो गई। ऐसा लग रहा था कि उसने अपनी पूरी डिजिटल पहचान मिटा दी हो।

रघु तेननेटी ने अपने पोस्ट में आगे एकदम चौंकाने वाली घटना बताई। उन्होंने लिखा की जब उस कैंडिडेट को इश्यू किए गए लैपटॉप को ट्रैक किया गया तो पता चला की वह एक टूटी हुई और सुनसान बिल्डिंग के पीछे खाली प्लॉट का था।

रघु तेननेटी ने लिखा की उसने मैकबुक के लिए एक ‘डेड-ड्रॉप’ लोकेशन दी थी, यानी ऐसी जगह जहां बिना किसी सीधे संपर्क के सामान छोड़ा जाता है। हमारी आईटी टीम ने लैपटॉप को रिमोटली ट्रैक करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका फैक्ट्री रीसेट हो चुका था। डिवाइस एक एन्क्रिप्टेड प्रॉक्सी के जरिए सिग्नल भेज रहा था और जो लोकेशन दिखाई दे रही थी, वह मानो इस दुनिया की ही नहीं लग रही थी।

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना ने कंपनी की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में एक नया कदम जोड़ने  पर मजबूर किया ताकि ऐसी घटना फिर न हो। अब यह इंशोर करना होगा कि कैंडिडेट असल में मौजूद है या नहीं।

कैंडिडेट ने अपनी डिजिटल पहचान मिटाई

 यह घटना कोई भूतिया कहानी नहीं बल्कि साधारण चतुराई और चोरी का मामला था। उम्मीदवार ने पूरी पहचान फर्जी बनाई, कोई डिजिटल निशान नहीं छोड़ा और अचानक गायब हो गया। अभी तक उसकी असली पहचान सामने नहीं आई है और यह घटना जॉइनिंग प्रोसेस के लिए एक चेतावनी भी साबित हुई है।

Uber recruiter story, Uber laptop theft, fake job candidate, viral LinkedIn post, digital identity scam, MacBook dead drop, Uber onboarding scam, candidate disappeared, tech hiring fraud, cybercrime story, fake employee case, recruiter viral post, laptop tracking mystery, encrypted proxy laptop, LinkedIn profile deleted, work from home scam, hiring process security, onboarding fraud case, corporate security issue, viral corporate story, digital fraud news, stolen company laptop, fake identity case, IT tracking story, suspicious candidate case, social media viral news, tech company scam, cyber security incident, employee verification process, bizarre hiring story#जब #ऑफर #लकर #लपटप #समत #गयब #हआ #कडडट #उबर #टम #न #टरक #क #लकशन #त #समन #आई #चकन #वल #सचचई1780438077

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.