National Payments Corporation of India यानी NPCI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 में Unified Payments Interface (UPI) ने डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। मई में UPI के जरिए 23.2 अरब ट्रांजैक्शन हुए जिनकी कुल वैल्यू 29.9 लाख करोड़ रुपये रही।
आंकड़े बताते हैं कि भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में UPI की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। मई के दौरान रोजाना औसतन 73.77 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रोसेस हुए। वहीं, हर दिन औसतन 84,423 करोड़ रुपये यानी करीब 0.84 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन दर्ज किया गया।
बाकी पेमेंट सिस्टम काफी पीछे
NPCI के मुताबिक, रियल-टाइम पेमेंट्स में UPI अब बाकी सभी सिस्टम से काफी आगे निकल चुका है। तुलना करें तो मई में IMPS के जरिए सिर्फ 35.81 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 6.96 लाख करोड़ रुपये रही।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: बजट में प्रीमियम फीचर वाला लैपटॉप! Dell ने लॉन्च किया नया XPS 13 – चेक करें प्राइस और अन्य डिटेल
NPCI ने यह भी साफ किया कि जारी किए गए UPI आंकड़ों में Credit Card on UPI और Credit Line on UPI को शामिल नहीं किया गया है। यानी इन सेवाओं को जोड़ने पर रियल यूसेज इससे भी ज्यादा होगा।
मई के आंकड़े दिखाते हैं कि अब UPI सिर्फ छोटे भुगतान तक सीमित नहीं रहा। किराना खरीदारी, रेस्टोरेंट बिल, ऑनलाइन शॉपिंग और बड़े यूटिलिटी पेमेंट तक हर जगह इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। मर्चेंट नेटवर्क में बढ़ती स्वीकार्यता और यूजर्स का भरोसा इसकी ग्रोथ को लगातार सपोर्ट कर रहा है।
NPCI के अनुसार, UPI Lite और फीचर फोन आधारित UPI सेवाओं के विस्तार ने भी ट्रांजैक्शन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही सुरक्षा, फ्रॉड रोकथाम और क्रॉस-बॉर्डर UPI लिंक पर लगातार काम किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ सकता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Google DigiKavach Explained: यह क्या है, कैसे काम करता है और इसे अपने फोन या लैपटॉप में कैसे एक्टिवेट करें?
FY27 की शुरुआत में मजबूत संकेत
वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत में ही UPI का यह प्रदर्शन भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत संकेत माना जा रहा है। 700 मिलियन से ज्यादा रोजाना ट्रांजैक्शन को स्थिरता के साथ संभालना इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
UPI, UPI transactions, UPI record May 2026, NPCI, digital payments India, UPI payment record, UPI latest news, UPI growth India, online payment India, digital transaction record, UPI transaction value, India digital economy, NPCI UPI data, UPI users India, cashless economy India, IMPS vs UPI, fintech India, UPI payment system, UPI news Hindi, digital India payments, UPI daily transactions, UPI payment growth, UPI transaction volume, Indian fintech news, UPI record breaking transactions#UPI #न #बनय #महरकरड #मई #म #हई #अरब #टरजकशन #रजन #करड #स #जयद #क #पमट1780511649












