\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

WagonR Flex-Fuel: मारुति सुजुकी ने भारत में WagonR Flex-Fuel को पेश कर दिया है। इसके साथ ही यह देश की पहली ऐसी पैसेंजर कार बन गई है जो E100 यानी 100% एथेनॉल पर चल सकती है। कंपनी का यह कदम वैकल्पिक फ्यूल को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WagonR Flex-Fuel का लॉन्च केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।

सरकार की एथेनॉल रणनीति को मिलेगा सपोर्ट

नई Flex-Fuel WagonR ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने के लिए एथेनॉल ब्लेंडिंग को तेजी से बढ़ावा दे रही है। हाल ही में सरकार ने E22, E25, E27 और E30 जैसे हाई एथेनॉल-पेट्रोल मिश्रणों के लिए नए फ्यूल स्टैंडर्ड को नोटिफाइ किया है। इसे भारत के एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के अगले फेज की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

डिजाइन में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

बाहरी डिजाइन की बात करें तो WagonR Flex-Fuel का लुक मौजूदा E20 मॉडल जैसा ही है। दोनों मॉडलों के बीच सबसे बड़ा अंतर पीछे दिया गया छोटा-सा Flex-Fuel बैज है, जो इसे अलग पहचान देता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Flex-Fuel क्या होता है, माइलेज पर कितना असर पड़ेगा और क्या सच में पेट्रोल के मुकाबले आपका पैसा बचेगा?

कार में वही टॉल बॉडी डिजाइन, चौड़ी ग्रिल, स्वेप्टबैक हेडलैंप्स और बड़ा एयर इनटेक मिलता है। साइड प्रोफाइल में इसकी बॉक्सी बनावट और ऊंची रूफलाइन केबिन में ज्यादा जगह का एहसास कराती है। वहीं पीछे की तरफ वर्टिकली स्टैक्ड टेललैंप्स और चौड़ा टेलगेट इसकी प्रैक्टिकल अपील को बरकरार रखते हैं।

केबिन में भी पुराना लेआउट

इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। WagonR Flex-Fuel में ड्यूल-टोन केबिन थीम दी गई है, जो केबिन को खुला और आधुनिक लुक देती है।

कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें 355 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Toyota Innova Crysta 2026: लॉन्च हुई नई इनोवा क्रिस्टा! प्रीमियम केबिन, नए फीचर्स, दमदार लुक के साथ इतनी है प्राइस

क्लीन मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम

Maruti Suzuki की यह पेशकश भारत में Flex-Fuel तकनीक को मेन फोकस में लाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। कंपनी का मानना है कि एथेनॉल आधारित वाहन जीवाश्म ईंधन की खपत कम करने के साथ ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं।

Maruti WagonR Flex Fuel, WagonR Flex Fuel India, Maruti Suzuki Flex Fuel Car, India First E100 Car, E100 Ethanol Car India, WagonR Ethanol Car, Maruti WagonR E100, Flex Fuel Vehicle India, Ethanol Powered Car, Maruti Suzuki WagonR 2026, WagonR Flex Fuel Features, WagonR Flex Fuel Launch, E100 Fuel Technology, Alternative Fuel Cars India, Ethanol Blending Program India, Clean Mobility India, Green Fuel Cars India, Maruti Suzuki New Launch, WagonR Flex Fuel Specifications, Ethanol Vehicle Benefits, Sustainable Mobility India, Nitin Gadkari Flex Fuel, Hardeep Singh Puri Launch, Maruti Suzuki Ethanol Initiative, Flex Fuel Technology India, WagonR Touchscreen Features, WagonR Boot Space 355 Litres, Ethanol Based Vehicles, Fuel Efficient Cars India, Eco Frien#भरत #क #पहल #E100 #फलकसफयल #कर #पश #एथनल #स #चलग #मरत #क #नई #WagonR #FlexFuel1780567206

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.