No PUCC No Fuel Rule 2026: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर लगाम लगाने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल ने बुधवार को हुई एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक में फैसला लिया कि आगामी 1 अक्टूबर 2026 से यूपी के आठ जिले जो एनसीआर क्षेत्र में आते हैं वहां ऐसे वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा जिनके पास वेलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) नहीं होगा।
यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली जिले एनसीआर का हिस्सा हैं। इन जिलों में लागू होने वाली नई व्यवस्था के तहत पेट्रोल पंपों पर वाहनों की जांच के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
PUC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा फ्यूल
सरकार ने ‘No PUCC, No Fuel’ सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत एनसीआर के 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर यह जांच करेंगे कि वाहन के पास वेलिड PUC सर्टिफिकेट है या नहीं। यदि वाहन का PUC एक्सपायर पाया गया तो उसे फ्यूल नहीं मिलेगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: भारत की पहली E100 फ्लेक्स-फ्यूल कार पेश! 100% एथेनॉल से चलेगी मारुति की नई WagonR Flex-Fuel
एयर पॉल्यूशन में 30% की लाएंगे गिरावट
चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि यूपी सरकार ने साल 2026 के दौरान एनसीआर क्षेत्र में एयर पॉल्यूशन के स्तर को 30 से 35 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी संबंधित डिपार्टमेंट को मिलकर काम करने और पॉल्यूशन को कम करने के तमाम उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
गोयल ने कहा कि लोगों की भागीदारी के बिना यह मुहिम रहेगी। इसलिए लोगों के भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक पॉल्यूशन, इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन, सड़कों की धूल, घर निर्माण के कार्यों से होने वाले पॉल्यूशन को कम करके पर भी चर्चा की।
सरकारी डेटा के मुताबिक एनसीआर के इन जिलों में अब तक लगभग 26.19 लाख एंड-ऑफ-लाइफ उम्र सीमा पूरी कर चुके वाहनों की पहचान की गई है। इनमें से जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 37,156 वाहनों को स्क्रैप किया गया, जबकि 460 वाहनों को जब्त किया गया।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Toyota Innova Crysta 2026: लॉन्च हुई नई इनोवा क्रिस्टा! प्रीमियम केबिन, नए फीचर्स, दमदार लुक के साथ इतनी है प्राइस
इसके अलावा यूपी सरकार पुराने और ज्यादा पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों को भी सिस्टमैटिक तरीके से सड़कों से हटाने की दिशा में भी काम कर रही है। यूपी सरकार ‘नया सफर स्कीम’ के तहत BS-VI मानक वाले वाहनों, CNG वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है ताकि पॉल्यूशन को कम किया जा सके।
गोयल ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी साफ और एनवायरमेंट फ्रेंडली बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में कुल 975 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल इन शहरों में 100 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।
UP no PUCC no fuel rule 2026, Uttar Pradesh PUC certificate new rule, NCR vehicle pollution control policy, PUC certificate mandatory for fuel in UP, 1 October 2026 new traffic rules UP, NCR districts fuel ban without PUC, Gautam Buddh Nagar PUC rule update, Ghaziabad vehicle pollution certificate rule, No Fuel Without PUC Uttar Pradesh, ANPR cameras at petrol pumps NCR, pollution under control certificate latest news, UP government anti pollution measures, Delhi NCR air pollution control plan, UP pollution reduction target 2026, petrol pump ANPR camera installation, vehicle emission control in NCR, old vehicle scrappage policy UP, end of life vehicles NCR districts, 26.19 lakh old vehicles identified NCR, BS VI vehicles promotion Uttar Pradesh, CNG and electric vehicle promotion UP, Naya Safar scheme Uttar Pradesh, electric buses in Noida Ghaziabad Meerut, NCR clean transport initiative, fuel restriction for polluting vehicles, air pollution crackdown in Delhi NCR, latest UP transport department rules, vehicle fitness and PUC certificate update, NCR environmental regulations 2026, UP government fuel policy for vehicles, pollution control measures in NCR region, electric bus expansion in UP NCR, vehicle scrappage drive Uttar Pradesh, Delhi NCR pollution news Hindi, traffic and pollution rules latest update, Uttar Pradesh environmental policy 2026, PUC certificate checking through ANPR cameras, fuel ban on non compliant vehicles, air quality improvement plan NCR, latest Hindi news on PUC rules, NCR petrol pump new regulations, UP government pollution action plan, vehicle owners alert NCR districts, transport rules changing from October 2026, pollution control certificate importance, NCR clean air campaign, Uttar Pradesh latest automobile rules, fuel rules for vehicles in NCR.#अकटबर #स #बन #PUC #सरटफकट #नह #मलग #पटरल #और #डजल #इस #वजह #स #आय #य #नयम1780585571












