New Cab Service Green SM: वियतनाम की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट (VinFast) अब भारत में केवल गाड़ियां बेचने तक सीमित नहीं रह गई है। कंपनी ने अपने टैक्सी सर्विस बिजनेस ‘ग्रीन एसएम’ (Green SM) के साथ राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एंट्री कर ली है। गूगल के प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर पर Green SM के नाम से ऐप उपलब्ध है।
कंपनी का दावा है कि वह महज 8 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से इलेक्ट्रिक कैब की सुविधा देगी। विनफास्ट के इस आक्रामक कदम को ओला, उबर और रैपिडो जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
ड्राइवरों के लिए कमाई का नया जरिया
Green SM भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने के लिए ड्राइवर-पार्टनर्स की भर्ती कर रही है। कंपनी ड्राइवरों को 35,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की मंथली सैलरी ऑफर कर रही है। हालांकि, कुछ मामलों में यह कमाई 45,000 रुपये तक भी जा सकती है।
क्या है भर्ती प्रक्रिया?
कंपनी से जुड़े एक ड्राइवर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया काफी प्रोफेशनल तरीके का है। इसमें इंटरव्यू के बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: E20 वाहनों का क्या होगा अगर पेट्रोल में एथेनॉल 20% से बढ़कर 22%, 25% या 30% हो जाए?
कंपनी हर ड्राइवर को 4 दिन की ट्रेनिंग देती है, जिसके दौरान उन्हें रोजाना 600 से 1,000 रुपये तक का भत्ता भी मिलता है। इसके अलावा, कंपनी सभी ड्राइवर-पार्टनर्स को दुर्घटना बीमा और ईएसआईसी जैसी सुविधाएं भी दे रही है। इसमें 10 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर शामिल है।
कैसे काम करेगा विनफास्ट का मॉडल?
यह पूरी तरह से ऐप-आधारित सर्विस होगी। यात्रियों को ओला-उबर की तरह ही अपनी कैब बुक करने की सुविधा मिलेगी। विनफास्ट एशिया के सीईओ फाम सान चाउ ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन एसएम सिर्फ विनफास्ट की ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करेगी। कंपनी आने वाले समय में भारत की सड़कों पर 10,000 ‘लिमो ग्रीन’ इलेक्ट्रिक एमपीवी (MPV) उतारने की तैयारी कर रही है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: 1 अक्टूबर 2026 से बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल! इस वजह से आया ये नियम
विनफास्ट इस बिजनेस मॉडल के जरिए सिर्फ सस्ती सवारी नहीं, बल्कि प्रीमियम और आरामदायक अनुभव देने पर ध्यान दे रही है। कंपनी का यह मॉडल- गाड़ियां खुद बनाना और खुद ही टैक्सी नेटवर्क चलाना- सर्विस की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
VinFast, VinFast India, Green SM, Green SM India, Green SM Delhi NCR, VinFast Taxi Service, Electric Cab Service India, EV Taxi India, Delhi NCR Cab Service, Ola Competitor, Uber Competitor, Rapido Competitor, Electric Mobility India, VinFast Electric Vehicles, VinFast EV, Green Mobility, EV Ride Hailing, Electric Taxi Market India, Ride Hailing Industry, VinFast Green SM App, VinFast Driver Jobs, Driver Partner Recruitment, Electric Cab Booking App, Delhi NCR Transport, Sustainable Transportation, EV Adoption India, Limousine Green MPV, Limo Green EV, VinFast Expansion India, Vietnam EV Company, Electric Vehicle News, EV Startup News, Smart Mobility India, Affordable Cab Service, Rs 8 Per Km Cab, Taxi Industry India, Driver Salary India, EV Fleet India, Premium Cab Experience, App Based Taxi Service, Green Transportation, Electric Car Company, VinFast News, Business News India, Mobility Sector News, EV Ecosystem India, Last Mile Mobility, Clean Energy Transport, Electric Mobility Solutions, Transportation News India#ओल #उबर #और #रपड #क #मलग #टककर #DelhiNCR #म #लनच #हई #नई #कब #सरवस #Green1780707540












