Instagram New Feature: इंस्टाग्राम ने आखिरकार अपने यूजर्स के लिए लंबे समय से इंतजार किए जा रहे ग्रिड कस्टमाइजेशन फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट्स को मनचाहे ऑर्डर में एडजस्ट कर सकेंगे वो भी बिना किसी पोस्ट को डिलीट या दोबारा अपलोड किए।
अब तक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट्स केवल उनके पब्लिश होने के समय के आधार पर दिखाई देती थीं, जहां सबसे नई पोस्ट सबसे ऊपर नजर आती थी। लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी पोस्ट को अपनी पसंद के अनुसार प्रोफाइल ग्रिड में कहीं भी शिफ्ट कर सकते हैं, चाहे वह पोस्ट कभी भी पब्लिश हुई हो।
प्रोफाइल को मिलेगा नया लुक
इंस्टाग्राम के इस बदलाव से कंटेंट क्रिएटर्स और आम यूजर्स दोनों को फायदा हो सकता है। इससे वे अपनी प्रोफाइल को अधिक आकर्षक बना सकेंगे, महत्वपूर्ण पोस्ट्स को प्रमुखता से दिखा सकेंगे और अपनी पसंद के अनुसार एक खास विजुअल थीम या एस्थेटिक तैयार कर सकेंगे।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: नया MacBook Ultra हो सकता है लॉन्च! OLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है एप्पल का प्रीमियम लैपटॉप
इस फीचर की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम के क्रिएटर अकाउंट ने कहा कि नए ‘Reorder your grid’ फीचर के साथ अब आप अपनी मुख्य प्रोफाइल ग्रिड पर कंटेंट को दोबारा एडजस्ट कर सकते हैं। यह आपके बेहतरीन काम को हाइलाइट करने और प्रोफाइल को आपकी पहचान के मुताबिक बनाने का बेहतर तरीका है।
ऐसे करें Instagram ग्रिड को रीऑर्डर
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है।
सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाएं। इसके बाद जिस पोस्ट को आप शिफ्ट करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। खुलने वाले मेन्यू में ‘Reorder Grid’ का ऑप्शन चुनें।
इसके बाद इंस्टाग्राम एक नया एडिटिंग स्क्रीन खोलेगा, जहां आपकी सभी पोस्ट्स दिखाई देंगी। यहां आप पोस्ट्स को ड्रैग एंड ड्रॉप करके अपनी पसंद के क्रम में सेट कर सकते हैं। बदलाव पूरा होने के बाद सेव पर टैप करते ही आपकी नई प्रोफाइल लेआउट अपडेट हो जाएगी।
कई सालों से थी मांग
पोस्ट रीऑर्डर करने का फीचर इंस्टाग्राम यूजर्स की सबसे पुरानी मांगों में से एक रहा है। साल 2022 में ऐप रिसर्चर Alessandro Paluzzi ने इंस्टाग्राम के कोड में छिपे ‘Edit Grid’ फीचर का पता लगाया था। इससे संकेत मिला था कि कंपनी कई साल से प्रोफाइल ग्रिड कस्टमाइजेशन पर काम कर रही थी।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पेट्रोल का खर्च बचेगा और इनकम भी बढ़ेगी! डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Flipkart ने शुरू की ये नई सर्विस
करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम प्रमुख Adam Mosseri ने भी इस फीचर की झलक दिखाई थी। अब इसके आधिकारिक रोलआउट के साथ यूजर्स को अपनी प्रोफाइल को पहले से कहीं ज्यादा व्यक्तिगत और व्यवस्थित बनाने का ऑप्शन मिल गया है।
Instagram grid customization, Instagram new feature, Instagram profile grid, Instagram update 2026, reorder Instagram posts, Instagram profile customization, Instagram creators feature, Instagram grid reorder, Instagram latest update, social media news, Instagram app update, Instagram profile layout, Instagram tips and tricks, Meta Instagram feature, Instagram user update#नय #फचर #अब #अपन #इसटगरम #क #परफइल #गरड #पर #पसट #क #डलट #य #दबर #अपलड #कए #बन #कर #सकग #एडजसट1781003163












