Mutual Fund vs PMS: निवेश की दुनिया में अक्सर दो शब्दों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है- म्यूचुअल फंड और PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस)। लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या भारी-भरकम फीस देकर PMS लेना फायदेमंद है या म्यूचुअल फंड ही काफी है। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
क्या है PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस)?
PMS का मतलब है ‘पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस’। इसे आप निवेश का एक ‘प्रीमियम या कस्टमाइज्ड वर्जन’ समझ सकते हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: मार्केट क्रैश में छिपा है कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए ये खास म्यूचुअल फंड्स
म्यूचुअल फंड में बहुत सारे छोटे-छोटे निवेशक अपना पैसा एक साथ जमा करते हैं, जिसे एक फंड मैनेजर संभालता है। वहीं, PMS में आप एक फंड मैनेजर को नियुक्त करते हैं जो खास तौर पर आपके लिए शेयर्स का पोर्टफोलियो बनाता है और मैनेज करता है। इसमें आप सीधे उन शेयर्स के मालिक होते हैं जिनमें निवेश किया गया है।
PMS की सबसे बड़ी चुनौती
PMS की सबसे बड़ी चुनौती इसकी ‘लागत’ (Cost) है। एक आम म्यूचुअल फंड का ‘एक्सपेंस रेशियो’ (खर्च) आमतौर पर 1% से 2% के बीच होता है। जबकि PMS के साथ कहानी अलग है:
मैनेजमेंट फीस: PMS कंपनियां अक्सर 1% से 3% तक मैनेजमेंट फीस लेती हैं।
प्रॉफिट शेयरिंग (Profit Sharing): कई PMS कंपनियां एक ‘हर्डल रेट’ तय करती हैं। अगर रिटर्न उससे ज्यादा होता है, तो वे मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा (जैसे 10% से 20%) बतौर फीस ले लेती हैं।
एंट्री बैरियर: PMS में निवेश करने के लिए आपके पास कम से कम 50 लाख रुपये का फंड होना जरूरी है, जो इसे छोटे निवेशकों के लिए दूर की कौड़ी बनाता है।
क्या PMS वाकई फायदा पहुंचाती है?
इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन हैं:
कस्टमाइजेशन (फायदा): अगर आप चाहते हैं कि आपका पोर्टफोलियो आपकी पसंद की इंडस्ट्री (जैसे सिर्फ आईटी या सिर्फ ग्रीन एनर्जी) में हो, तो PMS बेहतर है। म्यूचुअल फंड में आप अपनी पसंद से शेयर्स नहीं चुन सकते।
टैक्स और पारदर्शिता (फायदा): PMS में आपको पता होता है कि आपका पैसा किस शेयर में है। कई बार टैक्स प्लानिंग के मामले में भी यह म्यूचुअल फंड से बेहतर साबित हो सकता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: डिविडेंड यील्ड फंड क्या होते हैं और किन निवेशकों को करना चाहिए इसमें निवेश? जानिए कैसे मिलता है रिटर्न
फीस का जाल (नुकसान): अगर PMS फंड का प्रदर्शन बाजार के औसत (Benchmark) से बेहतर नहीं है, तो भारी-भरकम फीस आपकी कुल कमाई को बुरी तरह खा जाती है। कई बार महंगे PMS के रिटर्न एक साधारण ‘इंडेक्स फंड’ (Index Fund) से भी कम रह जाते हैं।
किसे क्या चुनना चाहिए?
सामान्य निवेशक के लिए म्यूचुअल फंड ही सबसे अच्छा ऑप्शन है क्योंकि वे सस्ते हैं, ट्रांसपेरेंट हैं और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का जादू दिखाते हैं।
वहीं अगर आप हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) है जिसके पास निवेश करने के लिए बड़ी रकम है और वो टैक्स बचाने या अपने निवेश पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं, तो उनके लिए PMS एक अच्छा ऑप्शन है।
mutual fund vs pms, mutual fund vs portfolio management services, pms vs mutual fund comparison, which is better pms or mutual fund, mutual fund and pms difference, pms investment benefits, mutual fund investment guide, pms for high net worth investors, mutual fund vs pms returns, pms investment strategy, mutual fund or pms for long term investing, pms fees vs mutual fund expense ratio, portfolio management services explained, best investment option mutual fund or pms, pms advantages and disadvantages, mutual fund benefits for retail investors, pms minimum investment requirement, pms vs index fund, wealth management investment options, how to choose between mutual fund and pms#Mutual #Fund #य #PMS #नवश #स #पहल #जन #ल #दन #म #कय #ह #बड #फरक #और #कसम #मलग #जयद #फयद1781036260












