Stock to BUY, SELL or HOLD: एनबीएफसी सेक्टर पर अपनी ताजा रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Bajaj Finance Ltd और Shriram Finance Ltd को अपना टॉप पिक बताया है।
ब्रोकरेज ने साथ ही Sundaram Finance Ltd की रेटिंग बढ़ाकर ‘BUY’ कर दी है। इसके अलावा Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd (MMFS) और HDB Financial Services Ltd पर भी ‘BUY’ की सलाह दी गई है। वहीं Cholamandalam Investment and Finance Company (CIFC) को ‘HOLD’ और Poonawalla Fincorp Ltd को ‘SELL’ रेटिंग मिली है।
ब्रोकरेज के अनुसार, मार्च 2026 तिमाही में एनबीएफसी कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया। एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में तेज वृद्धि, बेहतर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और एसेट क्वालिटी में सुधार ने सेक्टर की मजबूती को दिखाया, जबकि वैश्विक स्तर पर कुछ आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं।
मजबूत तिमाही ने बढ़ाया भरोसा
निर्मल बंग के मुताबिक, उसके कवरेज में शामिल 7 एनबीएफसी का संयुक्त प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 27% बढ़ा। इसके पीछे AUM में 20% की ग्रोथ और फंडिंग लागत (Cost of Funds) कम होने से NIM में सुधार प्रमुख कारण रहे।
ब्रोकरेज ने कहा कि सात में से छह कंपनियों की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। सुंदरम फाइनेंस, MMFS, HDB फाइनेंशियल और CIFC ने सकल एनपीए (GNPA) में सबसे अधिक तिमाही-दर-तिमाही गिरावट दर्ज की।
रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फाइनेंस, MMFS और CIFC ने मध्य-पूर्व तनाव और मानसून से जुड़े संभावित जोखिमों को देखते हुए 560 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान (Management Overlay) बनाया है। निर्मल बंग का मानना है कि यह सतर्कता का कदम है और इसे पोर्टफोलियो में कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
Share Price Target
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में:
- सुंदरम फाइनेंस को अपग्रेड करते हुए 4,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- बजाज फाइनेंस के लिए ब्रोकरेज ने 1100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- एडडीबी फाइनेंशियल के लिए ब्रोकरेज ने 780 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- CIFC के लिए ब्रोकरेज ने 1,700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- MMFS के लिए ब्रोकरेज ने 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- श्रीराम फाइनेंस के लिए ब्रोकरेज ने 1,240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
NBFC stocks, stocks to buy, stocks to sell, stocks to hold, Bajaj Finance, Shriram Finance, Sundaram Finance, HDB Financial Services, MMFS stock, Cholamandalam Finance, Poonawalla Fincorp, Nirmal Bang, share price target, stock market news, NBFC sector, buy recommendation, brokerage picks, Indian stock market, finance stocks, investment ideas#Bajaj #Finance #HDB #Financial #MMFS #Shriram #Finance #CIFC #कस #खरद #कस #बच #और #कस #हलड #कर1781113413












