\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Yogi Adityanath on Modi government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजनीति में नया कीर्तिमान बनाते हुए देश के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 26 मई 2014 को मोदी पहली बार देश के पीएम बने थे और आज 10 जून 2026 को उनका पीएम के रूप में कार्यकाल 4399 दिन का हो गया है। 

पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी के 12 साल तक पीएम के रूप में काम करने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आर्टिकल लिखते हुए कहा कि यह केवल उपलब्धियों की गिनती का अवसर नहीं, बल्कि उस बदलाव को समझने का समय है जिसने देशवासियों का भारत की क्षमताओं पर विश्वास मजबूत किया है।

आर्टिकल में कहा गया है कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आए तब देश भ्रष्टाचार, नीतिगत जड़ता, प्रशासनिक सुस्ती और जन असंतोष जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा था। ऐसे समय में देश को निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता थी और मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की यात्रा शुरू हुई।

सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर

आर्टिकल में कहा गया है कि ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के सिद्धांत के तहत शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाया गया। योगी आदित्यना ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों को नीति निर्माण के केंद्र में रखा गया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए आर्टिकल में कहा गया है कि इन कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन में डायरेक्ट बदलाव लाया है।

डिजिटल इंडिया और DBT से बदली व्यवस्था

आर्टिकल में जनधन, आधार और मोबाइल (JAM) त्रयी को शासन में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया गया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने से भ्रष्टाचार और लीकेज में कमी आने का दावा किया गया है। साथ ही UPI और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को भारत की तकनीकी प्रगति और आधुनिक शासन का प्रतीक बताया गया है।

आर्टिकल के अनुसार, आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को वैश्विक विनिर्माण और इनोवेशन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में गति दी है। रक्षा उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल निर्माण, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में प्रगति को इसकी प्रमुख उपलब्धियों में गिना गया है।

इसी अवधि में एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डों और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार को विकसित भारत की नींव बताया गया है। इसके अलावा अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों को सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कदम बताया गया है।

वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की भूमिका

आर्टिकल में कहा गया है कि मोदी सरकार के दौरान भारत की विदेश नीति अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी बनी है। G20 की सफल अध्यक्षता, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती भूमिका और ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में भारत की पहचान को प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया है।

PM Modi, Narendra Modi, Yogi Adityanath, Modi government, PM Modi 12 years, Modi tenure, New India, Modi achievements, longest serving prime minister, PM Modi record, BJP government, Modi governance, Digital India, UPI, DBT, Jan Dhan Yojana, Ayushman Bharat, PM Awas Yojana, PM Kisan Samman Nidhi, Ujjwala Yojana, Atmanirbhar Bharat, Make in India, infrastructure development, Article 370, Triple Talaq, G20 India, Global South, India foreign policy, India development, governance reforms, Indian politics, BJP news, Yogi article, Narendra Modi news, Viksit Bharat 2047, India growth story, welfare schemes India, political news India, Modi leadership, New India vision, India transformation, PM Modi latest news, Uttar Pradesh CM, Yogi Adityanath article, India global role, digital governance, direct benefit transfer, Indian economy, national development, Modi government achievements 2026#मद #क #नततव #म #नए #भरत #क #यतर #शर #हई #पएम #मद #क #करयकल #क #सल #पर #यप #क #सएम #यग #आदतयनथ1781160993

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.