OTT Release this Week: जून का दूसरा हफ्ता ओटीटी (OTT) पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार लेकर आया है। अगर आप इस वीकेंड कोई नई फिल्में या वेब सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं।
Bhoot Bangla (Netflix)
इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है ‘भूत बंगला’। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन कई सालों के बाद एक साथ वापस आ रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे महल के इर्द-गिर्द घूमती है जहां भूत होने का दावा किया जाता है। यहां एक परिवार में शादी होने वाली होती है, लेकिन अचानक अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं और सब कुछ गड़बड़ हो जाता है। फिल्म में तबू, परेश रावल और राजपाल यादव भी मुख्य किरदारों में हैं, जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसाने वाले हैं।
Raakh (Amazon Prime Video)
राख सीरिज में अली फजल मुख्य भूमिका में हैं, यह सीरिज 1970 के दशक के दिल्ली में सेट एक जांच-पड़ताल आधारित क्राइम थ्रिलर है।1970 के दशक की दिल्ली पर बनी एक इनवेस्टिगेशन आधारित क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो एक असली घटना से प्रेरित है। यह कहानी दो किशोरों के अचानक गायब होने और उनकी हत्या के बाद, एक पुलिस ऑफिसर की जवाब ढूंढने की लगातार कोशिशों को दिखाती है। इस सीरीज का सस्पेंस और इसकी दमदार कहानी इतनी जबरदस्त है कि ‘राख’ इस हफ्ते की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीरीज बन गई है।
Every Year After (Amazon Prime Video)
कार्ले फॉर्च्यून की मशहूर किताब पर बनी ‘एवरी ईयर आफ्टर’ बचपन के दो दोस्तों पर्सी और सैम की कहानी है। आगे चलकर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन एक झगड़े की वजह से सब कुछ खत्म हो जाता है और दोनों अलग हो जाते हैं। सालों बाद किस्मत उन्हें फिर से एक दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर देती है, जहां उन्हें अपने बीते हुए कल का सामना करना पड़ता है।
Maa Hai Na (Zee5)
यह एक रियलिटी-कॉमेडी शो है। इसमें शिल्पा शेट्टी, सुनीता आहूजा, तान्या मित्तल और उर्वशी ढोलकिया नजर आएंगी। शो में 6 Gen Z सितारे अपनी माताओं के साथ मिलकर पारंपरिक और मजेदार कुकिंग चुनौतियों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के साथ-साथ दर्शकों को मां-बच्चों के रिश्तों, पीढ़ियों के अंतर और कई भावुक पलों की झलक भी देखने को मिलेगी।
Shelter (Lionsgate Play)
यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें जेसन स्टैथम, सेलीन बकेंस, बिल नाइगी और नाओमी एकी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी पूर्व एलीट ऑपरेटिव माइकल मेसन की है, जो एक दूरदराज द्वीप पर गुमनामी की जिंदगी जी रहा होता है। लेकिन एक तूफान उसकी भांजी को खतरे में डाल देता है और उसे फिर से एक्शन में लौटना पड़ता है। इसके बाद वह अपनी ही पूर्व एजेंसी के निशाने पर आ जाता है।
Sweet Magnolias Season 5 (Netflix)
मशहूर ड्रामा सीरीज ‘स्वीट मैगनोलियास’ को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है,क्योंकि यह शो अपने पांचवें सीजन के साथ वापस आ रहा है।नए सीजन में दोस्ती, प्यार और रिश्तों की नई कहानियां देखने को मिलेंगी। साथ ही, शो के पसंदीदा किरदार जिंदगी के कुछ बड़े फैसलों और नई चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे। एक बार फिर दर्शकों को इमोशन, ड्रामा और दिल को छू लेने वाले पल देखने को मिलेंगे।
OTT Release This Week, OTT releases June 2026, new OTT releases, OTT movies this week, OTT web series this week, Netflix releases, Amazon Prime Video releases, Zee5 releases, Lionsgate Play releases, Bhoot Bangla, Bhoot Bangla Netflix, Akshay Kumar Bhoot Bangla, Priyadarshan movie, Tabu movie, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, horror comedy movie, Raakh series, Raakh Amazon Prime Video, Ali Fazal series, crime thriller series, investigation thriller, Delhi crime series, Every Year After, Every Year After Prime Video, romantic drama series, Carley Fortune book adaptation, Maa Hai Na, Maa Hai Na Zee5, Shilpa Shetty show, Sunita Ahuja, Tanya Mittal, Urvashi Dholakia, reality comedy show, cooking reality show, Shelter movie, Shelter Lionsgate Play, Jason Statham movie, action thriller movie, Michael Mason, Sweet Magnolias Season 5, Sweet Magnolias Netflix, Netflix drama series, new Netflix series, latest web series, latest OTT movies, weekend watchlist, binge watch series, trending OTT content, OTT recommendations, OTT news India, entertainment news, web series release, movie release on OTT, top OTT shows, best OTT releases, June OTT releases, streaming now, family drama series, action movies online, thriller series online, comedy shows OTT, horror movies OTT, romantic web series, Netflix India, Prime Video India, Zee5 India, Lionsgate Play India, entertainment updates, OTT platform news, weekend streaming guide, must watch OTT releases, new movies on Netflix, latest Prime Video shows, OTT guide 2026, trending web series, popular OTT releases, new season releases, Indian OTT content, Hollywood OTT releases, OTT watchlist June 2026#Bhoot #Bangla #Maa #Hai #Raakh #सहत #य #फलम #और #वब #सरज #ओटट #पर #हई #रलज #दख #लसट1781344230












