Multibagger Stock: 6,154.96 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली रियल एस्टेट डेवलपमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) के शेयर में आज एक बार फिर से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के कारण शेयर ने आज अपना 52 Week High 26.48 रुपये को टच किया है।
इससे पहले गुरुवार 18 जून को भी शेयर अपर सर्किट पर बंद हुआ था। स्टॉक आज 26.48 रुपये पर स्थिर है। शेयर में हाल ही में बंपर रिटर्न देखने को मिला है।
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी के स्टॉक ने पिछले 3 महीने में 167% का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 1 हफ्ते में शेयर 12 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 50 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
शेयरों में आई तेज के पीछे कॉरपोरेट पुनर्गठन को अहम माना जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के संस्थापक समीर गहलोत की भूमिका भी अहम मानी जा रही है, जो एक बार फिर ग्रुप के प्रमुख प्रमोटर के रूप में केंद्र में हैं।
कंपनी की आय वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर ₹880.78 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹539.95 करोड़ के मुकाबले 63% ज्यादा है। सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी ने ₹346.13 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले उसे ₹272.73 करोड़ का घाटा हुआ था।
मार्च तिमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। Q4 FY26 में कंपनी ने ₹194.26 करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹164.17 करोड़ का नुकसान हुआ था।
कंपनी के बारे में
Indiabulls Limited एक भारतीय लिस्टेड समूह (कॉनग्लोमरेट) कंपनी है, जो रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। साल 2025 के आखिर में कंपनी का रिस्ट्रक्चर किया गया था, जिसके तहत Dhani Services और Indiabulls Enterprises समेत कई इकाइयों को मिलाकर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया गया।
Indiabulls share price, Indiabulls stock, Indiabulls Ltd, multibagger stock, real estate stocks India, financial services company, upper circuit stock, Indiabulls share news, Samir Gehlaut, penny stock rally, stock market news India, BSE listed stocks, multibagger returns, best performing stocks, high growth stocks India, Indiabulls profit growth, corporate restructuring news, turnaround stocks India, small cap stocks India, real estate sector stocks, stock market update, Indian stock market, shares hitting upper circuit, Indiabulls Q4 results, FY26 earnings, net profit growth, revenue growth company, investment news India, trending stocks India, breakout stocks, wealth creation stocks, stock market investors, business news India, Indian equities, top gainers today, high return stocks, multibagger shares 2026, Indiabulls latest news, share market updates, stock analysis India#फर #स #अपर #सरकट #Week #High #पर #स #कम #वल #य #शयर #महन #म #द #चक #ह #क #मलटबगर #रटरन1781992791












