भारत में चाय पीने की आदत अब पारंपरिक रुप से बदलकर अपडेट हो रही है। Instamart की रिपोर्ट के मुताबिक Ready-to-Drink Tea कैटेगरी ने सालाना आधार पर 109% की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं Peach Tea भारत का सबसे तेजी से पसंदीदी टी फ्लेवर बन गयी है, जिसकी ग्रोथ 62x से ज्यादा रही। ये रिपोर्ट जून 2025 से जून 2026 के बीच 130+ भारतीय शहरों में Instamart पर दिए गए ऑर्डर्स के विश्लेषण पर आधारित हैं।
Ready-to-Drink Tea में 109% ग्रोथ
रिपोर्ट बताती है कि भारतीय ग्राहक अब चाय के नए फॉर्मेट और फ्लेवर ज्यादा आजमा रहे हैं। वेलनेस ब्रू, Kombucha और फ्रूट-इन्फ्यूज्ड Ready-to-Drink Tea जैसे ऑपशन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। Instamart के अनुसार Ready-to-Drink Tea को प्लेटफॉर्म पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला टी सेगमेंट रहा। इसकी 109% YoY ग्रोथ यह दिखाती है कि ग्राहक अब ऐसे विकल्प चुन रहे हैं, जो व्यस्त जीवनशैली में आसानी से फिट हो सकें।
Peach Tea इस बदलाव का बड़ा चेहरा बनकर उभरी है। इस फ्लेवर ने 62x से ज्यादा सालाना ग्रोथ दर्ज की। इसके अलावा Blue Pea Tea, Kombucha, Tulsi Tea और Green Tea भी तेजी से बढ़ते विकल्पों में शामिल रहे। इससे साफ है कि ग्राहक अब फंक्शनल बेवरेज, वेलनेस-लेड कंजम्प्शन और ग्लोबल फ्लेवर्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
फिर भी Adrak Chai सबसे पसंदीदा
नए प्रयोगों के बीच पारंपरिक चाय अब भी भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर टॉप पांच टी वैरायटी में Adrak Chai, Plain Black Tea, Elaichi Tea, Green Tea और Masala Chai शामिल हैं। Adrak Chai हर बड़े शहर में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली चाय रही, जिससे इसका मजबूत कंज्यूमर कनेक्शन साफ दिखता है।
चाय के मामले में नंबर वन शहर
Instamart की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु भारत का सबसे ज्यादा चाय-ऑब्सेस्ड शहर रहा। इसके बाद मुंबई और हैदराबाद दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वॉल्यूम में मेट्रो शहर आगे हैं, लेकिन ग्रोथ छोटे शहरों से भी आ रही है। भूवनेश्वर सबसे तेजी से बढ़ता Tea-City बनकर सामने आया, जहां ऑर्डर्स में 64% YoY ग्रोथ दर्ज की गई। तिरुअवंतपुरम और कोचि भी तेजी से बढ़ते शहरों में शामिल रहे। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक भारत का सबसे बड़ा टी-शॉपिंग डे रविवार रहा। इसके बाद शनिवार और ब्रह्स्पतिवार का नंबर आता है। Instamart ने साफ किया है कि सभी आंकड़े इंडेक्स्ड या रिलेटिव हैं और कोई एब्सोल्यूट ऑर्डर वॉल्यूम जारी नहीं किया गया है।
URL Slug
instamart-ready-to-drink-tea-peach-tea-growth-india-trends
इंस्टामार्ट टी रिपोर्ट, रेडी टू ड्रिंक टी, पीच टी, अदरक चाय, भारत में चाय ट्रेंड, कौन सी चाय नंबर वन, वेलनेस टी, ग्रीन टी, कॉम्बुचा, मसाला चाय, इलायची चाय, बेंगलुरु टी ट्रेंड, भुवनेश्वर टी ग्रोथ
Instamart tea report, Ready to Drink Tea, Peach Tea, Adrak Chai, India tea trends, number one tea flavour, wellness tea, Green Tea, Kombucha, Masala Chai, Elaichi Tea, Bengaluru tea trend, Bhubaneswar tea growth#कस #फलवर #क #चय #ह #नबर #वन #कस #शहर #म #चय #क #दवन #ह #सबस #जयद #Instamart #क #रपरट #ReadytoDrink #Tea #न #कय #खलस1782000102












