FD rates April 2026: बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखने के बाद प्राइवेट बैंकों ने FD दरों को सीमित दायरे में बनाए रखा है।
- HDFC Bank 6.25% से 6.50% के बीच रिटर्न दे रहा है, जहां 3 से 4 साल 7 महीने के टेन्योर पर सबसे ज्यादा 6.50% मिलता है।
- ICICI Bank भी 3 से 5 साल और 5 से 10 साल के लिए 6.50% तक की दर ऑफर कर रहा है, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशकों को स्थिरता मिलती है।
- Axis Bank 6.25% से 6.45% के बीच फ्लैट रेट स्ट्रक्चर देता है, जो अनुमानित रिटर्न चाहने वालों के लिए ठीक है।
- Kotak Mahindra Bank 2-3 साल के टेन्योर पर 6.80% तक का रिटर्न देकर बाकी बैंकों से थोड़ा आगे दिखता है।
सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादा फायदा
चारों बैंकों में सीनियर सिटीजन को 0.50% से 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिलता है, जिससे कुल रिटर्न कुछ मामलों में 7% से ऊपर पहुंच जाता है।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में रिटर्न ज्यादा
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में रिटर्न ज्यादा आकर्षक है। Suryoday Small Finance Bank 2-3 साल पर 8.1% तक दे रहा है, जबकि ESAF Small Finance Bank और Jana Small Finance Bank भी 7.7% से 8% तक की दर ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, निवेश से पहले क्रेडिट रिस्क और डिपॉजिट इंश्योरेंस का ध्यान जरूरी है।
सरकारी बैंकों में कितना ब्याज दर?
State Bank of India, Punjab National Bank और Bank of Baroda जैसे PSU बैंक 6.3% से 6.6% के बीच रिटर्न देते हैं। दरें थोड़ी कम हैं, लेकिन सुरक्षा के कारण इन पर भरोसा बना रहता है।
निवेशकों के लिए क्या रणनीति?
मौजूदा माहौल में 2-3 साल का FD टेन्योर सबसे बेहतर माना जा रहा है, जहां रिटर्न और स्थिरता का संतुलन मिलता है। हालांकि, सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला करना सही नहीं है- लिक्विडिटी, निवेश अवधि और बैंक की विश्वसनीयता भी उतनी ही अहम है।
FD rates April 2026, fixed deposit interest rates India, HDFC Bank FD rates, ICICI Bank FD rates, Axis Bank FD rates, Kotak Mahindra Bank FD rates, small finance bank FD rates, Suryoday Small Finance Bank FD, ESAF Small Finance Bank FD, Jana Small Finance Bank FD, SBI FD rates, PNB FD interest rates, Bank of Baroda FD rates, senior citizen FD rates India, best FD rates 2026, high interest FD India, safe investment options India, RBI repo rate impact FD#rates #April #HDFC #ICICI #Axis #य #Kotak #एफड #पर #कन #द #रह #ह #सबस #जयद #बयज1777390109











