\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Weather Alert: यूपी समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।

इसके असर से आने वाले दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से पीछले कई दिनों से हीटवेव की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 

भारत के ऊपर बड़े पैमाने पर बादलों का घेरा

IMD के INSAT-3DS मौसम उपग्रह से 21 मई को जारी तस्वीरों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर बड़े पैमाने पर बादलों का घेरा और चक्रवाती गतिविधि दिखाई दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह साफ संकेत है कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स मजबूत हो रहा है और धीरे-धीरे हिमालयी इलाकों और उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है।

सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास काफी तेज बादल गतिविधि दिखाई दे रही है। इसके अलावा अरब सागर से नमी भी उत्तर भारत की ओर बढ़ती दिख रही है।

इन राज्यों में बारिश, धूल भरी आंधी की संभावना

 वेस्टर्न डिस्टर्बन्स और अरब सागर से आने वाली नमी मिलकर कई राज्यों में मौसम बदल सकते हैं। इसके असर से गरज-चमक, तेज हवाएं, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम बदल सकता है।

प्री-मानसून के संकेत

एक्सपर्ट का कहना है कि इस बारिश से गर्मी खत्म नहीं होगी लेकिन तापमान में कुछ गिरावट जरूर आ सकती है। खासकर रात के तापमान में  थोड़ी कमी आएगी। इस बीच नॉर्थ ईस्ट इंडिया और बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी बादल तेजी से बनते दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत मान रहे हैं।

अरब सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बढ़ती बादल गतिविधि यह भी दिखा रही है कि देश में मॉनसून के लिए माहौल धीरे-धीरे अनुकूल होता जा रहा है। फिलहाल, उत्तर भारत के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यही है कि कई दिनों से जारी झुलसाने वाली गर्मी के बीच मौसम अब करवट ले सकता है।

Weather Alert, IMD Weather Alert, Western Disturbance India, UP Weather Update, North India Rain Alert, Heatwave Relief India, Delhi Weather News, UP Rain Forecast, IMD Satellite Images, India Weather News, Weather Update Hindi, Heavy Rain Alert, Thunderstorm Alert India, Dust Storm Warning, Rainfall in UP, Delhi Rain Alert, Rajasthan Weather Update, Haryana Weather News, Madhya Pradesh Weather, Jammu Kashmir Weather, Himachal Pradesh Rain, Uttarakhand Weather Alert, Monsoon Update India, Pre Monsoon Activity, Temperature Drop India, Heatwave in India, IMD Forecast Today, North India Storm Alert, Weather News Hindi, India Monsoon#भषण #गरम #क #बच #आई #बड #रहत #क #खबर #यप #दलल #समत #इन #रजय #म #झमझम #बरश #क #सकत1779515917

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.