\n\n\n\n\n\n\n
BTBazaar

Penny Stock: ज्वेलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड (Motisons Jewellers Ltd) ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 1,205.96 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल कैप कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बीते 9 जून 2026 को हुई बैठक में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है।

QIP (Qualified Institutional Placement) एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां जल्दी और आसान प्रक्रिया के माध्यम से फंड जुटाती हैं।

बोर्ड ने इश्यू खोलने की अनुमति देने के साथ-साथ प्रति इक्विटी शेयर 11.58 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है। कंपनी ने QIP के लिए प्रारंभिक प्लेसमेंट दस्तावेज (Preliminary Placement Document) को भी मंजूरी दे दी है, जिसे योग्य संस्थागत निवेशकों (QIBs) को भेजा जाएगा।

कंपनी ने यह भी बताया कि इस इश्यू के लिए 9 जून 2026 को ‘रिलेवेंट डेट’ तय किया गया है। कंपनी जरूरत पड़ने पर फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5% तक की छूट भी दे सकती है।

Motisons Jewellers Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 2.16% या 0.26 रुपये चढ़कर 12.29 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 2.08% या 0.25 रुपये चढ़कर 12.25 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के बारे में

मोटिसन्स ज्वैलर्स जयपुर की एक प्रमुख ज्वैलरी कंपनी है, जो सोने, हीरे, कुंदन और अन्य आभूषणों की विस्तृत रेंज पेश करती है। कंपनी की शुरुआत वर्ष 1997 में संदीप छाबड़ा और संजय छाबड़ा ने एक साझेदारी फर्म के रूप में की थी।

Motisons Jewellers, Motisons Jewellers QIP, Motisons Jewellers share price, Motisons Jewellers stock, QIP issue, qualified institutional placement, fundraising plan, jewellery stocks, jewellery sector, small cap stock, stock market news, institutional investors, QIB investors, share issue, floor price, equity shares, BSE filing, NSE filing, Rajasthan jewellery company, stock market update, corporate action, Indian stock market, promoter news, listed company, investment news, capital raising, Motisons Jewellers news, small cap company, share market news India, QIP approval#समलकप #जवलर #कपन #जटएग #फड #QIP #क #लए #मल #मजर #चक #कर #फलर #परइस #हर #नशन #पर #बद #हआ #सटक1781135402

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.